सफाई के साथ साथ क्षेत्र के नागरिकों को भी करें जागरूक
Jan 14 2020
ग्वालियर 14 जनवरी 2020. ग्वालियर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंक दिलाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता व्यवस्था के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं तथा कर्मचारियों द्वारा अपनी ओर से पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से स्वच्छता कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसके साथ ही साफ सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए निगम के सभी स्तर के अधिकारी वार्डों में निरीक्षण कर रहे हैंए निगम अधिकारियों द्वारा शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह स्वच्छता कार्य में पूर्ण सहभागिता प्रदान कर अपने शहर को स्वच्छता में उत्कृष्ट रैंक दिलाने में सहयोग करें।
उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल चैहान द्वारा सुबह 7 बजे वार्ड 45 एवं 46 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनो वार्ड के डब्लूएचओ उपस्थित नही पाये गये जिस पर उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त श्री चैहान ने उसके उपरांत वार्ड 30 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे वार्ड की उपास्थिती चैक की। जिसमें वार्ड 30 में 56 सफाई मित्रों में से 04 कर्मचारी अनुपस्थितए वार्ड 45 में 42 सफाई मित्रों में से कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित एवं वार्ड 46 में 37 सफाई मित्रों में से 02 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस प्रकार कुल 135 सफाई मित्रों में से 06 अनुपस्थित पाये गये जिनके आज दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए।
उपायुक्त श्री चैहान ने वार्डों के निरीक्षण के बाद शहर में रोड व चैराहों पर अवैध रूप अतिक्रमण कर रखा था उनको हटाने की कार्यवाही खडे होकर करवाई। जिसमें नया बाजार चैराहे से राज पायगा रोड के अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करायी गई जिसमे 3 काउंटर 1 तखत 2 तृपाल एवं 3 ठेले इत्यादि हटवाया जाकर जप्त किये गये।
उपायुक्त श्री चैहान ने निरीक्षण के दौरान सभी सफाई मित्रों एवं डब्ल्यूएचओ को निर्देशित किया कि शहर मे स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आने वाली है। इसलिए आप अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखें। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उनको समझायें की स्वच्छता के सवालों का सकारात्मक जबाव दें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









