-
-
नशे के सौदागरों को पकड़ोए मिलेगा इनाम.एसपी एसपी ने पुलिस अफसरों को दिए निर्देश ग्वालियर। जिले में एक भी नशा कारोबारी नहीं बचना चाहिएए जो भी नशे के सौदागरों के खिलाफ अच्छी कार्रवाई करेगा। उसे इनाम के साथ ही सम्मान मिलेगा और जिस क्षेत्र में नशे का कारोबार चलता मिलेगाए उस थाने के थाना प्रभारी सहित बीट प्रभारी और जवानों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने पुलिस अफसरों को दिए है। पुलिस अफसरों से एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में आखिरी कील ठोकने के लिए अपना नेटवर्क बढ़ाएंए जिससे एक भी तस्कर नहीं बचना चाहिए। नशे को खत्म करने के लिए जिसकी कार्रवाई सबसे अच्छी होगी उसे इनाम के साथ ही सम्मानित किया जाएगा। इसलिए अपने क्षेत्र में नशा का कारोबार करने वालों की जानकारी जुटाएं और ऐसी कार्रवाई करें की नशे का कारोबार करने वाले को बचने का मौका नहीं मिले। कोचिंग संस्थानों के पास और बाजारों में ऐसा सुरक्षा चक्र तैयार करें कि छात्राओं तथा महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो और जो भी गलत हरकत करने का प्रयास करेए उसे थाने पहुंचाएंए जिससे अपराधियों में आपका भय हो और जनता में आपका विश्वास हो। एसपी ने पुलिस अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों पर आप प्राथमिकता से प्रभावी कार्रवाई करें और शिकायतें पेंडिंग ना रहने पाएं। साथ ही एसटी.एससी एक्ट से संबधित मामलों में भी गंभीरता से कार्रवाई करें और इन मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं। धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा करते हुए अफसरों को साफ शब्दों में निर्देश दिए कि इन मामलों में फरार आरोपियों को जेल पहुंचाना पहला लक्ष्य होना चाहिए। हर सप्ताह का टारगेट बनाएं कि कितने आरोपी हैए जिनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और प्राथमिकता से इसकी मॉनीटरिंग कर आरोपियों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई करें। 173 ;8द्ध के मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि जिन मामलों में अंधूरे चालान पेश किए हंै उनमें फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए कड़ी कार्रवाई करेंए जिससे पूरा चालान न्यायालय में पेश किया जा सके। आरोपी कोई भी हो उसे छोड़ा ना जाए।
—Jan 16 2020 -
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत ग्वालियर। रेलवे लाइन पार कर रही साठ वर्षीय वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के संगीत महाविद्यालय के पास गुरुवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया। झांसी रोड थाना क्षेत्र के संगीत महाविद्यालय के पास रहने वाली लक्ष्मी चंदेल ;60द्ध पत्नी मुन्ना लाल चंदेल गुरुवार की सुबह करीब छह बजे किसी काम से जा रही थी। अभी वह रेलवे लाइन पार कर रही थी कि तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गर्इं और उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को जांच के लिए पीएम हाउस पहुंचाया। हादसे का पता चलते ही मृतका के परिजन भी वहां पर आ गए। जांच कर रही पुलिस को परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग होने के साथ ही उनकी नजर कमजोर हो गई थी। संभवतरू इसी वजह से उन्हें ट्रेन दिखाई नहीं दी होगी और ट्रेन की चपेट में आ गई।
—Jan 16 2020 -
5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीनके निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में फरारी एंव ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरानअतिण् पुलिस अधीक्षकए अपराध पंकज पाण्डेय एंव उपण् पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेष सिंह तोमर द्वारा क्राईम थाना प्रभारी निरीण् दामोदर गुप्ता को फरारी ईनामी बदमाशों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था। वरिष्ठअधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उपण् पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेश सिंह तोमर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रूपये का ईनामी बदमाश बेटू उर्फ वीरेन्द्र शर्मा बेलाकी बाबडी पर किसी गंभीर वारदात करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु निरीक्षक क्राइमब्रांच दामोदर गुप्ता को निर्देषित किया गया जिस पर से क्राइमब्रांच एंव थाना विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान बेला की बाबडी की धेराबंदी कर बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बेटू उर्फ वीरेन्द्र शर्मा पुत्र ओमकार शर्मा निवासी ग्राम पनिहार हाल निवासी जटार साहब की गली थाना जनकगंज लश्कर ग्वालियर बताया। ज्ञात हो कि उक्त बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2008 में थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में कुलपति निवास के सामने राम खिलाडी गुर्जर की हत्या की थी।जिस पर से बदमाश न्यायालय पेशी से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम धोषित किया गया था।
—Jan 16 2020 -
कृषि विश्वविद्यालय में ताला बंदी
—Jan 16 2020 -
सड़क सुरक्षा सप्ताह छात्र.छात्राओं को पुलिस अधीक्षक ने दी यातायात संबंधी जानकारी ग्वालियर। 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन एवं अतिण् पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज पांडेय द्वारा उपस्थित छात्र.छात्राओं को सुरक्षित वाहन चालन एवं सुगम यातायात व यातायात नियमो का पालन करने के संबंध मे जानकारी प्रदाय गई गयी। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने संबंधी फिल्म भी दिखाई गई।
—Jan 16 2020 -
तेज सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन
—Jan 16 2020 -
-
सकल जैन समाज ग्वालियर अतंर्मना आचार्यश्री प्रसंन्न सागर महाराज संसघ का 19 जनवरी को भव्य मंगल प्रवेष कराऐंगी सोनागिर में 500 किमी पदयात्रा करते हुए अतंर्मना आचार्यश्री प्रसंन्न सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेष हुआ आचार्यश्री ने सोनागिर की पहाड़ी की वदंना एवं आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का अभिशेक किया
—Jan 16 2020 -
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









