5 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीनके निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में फरारी एंव ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरानअतिण् पुलिस अधीक्षकए अपराध पंकज पाण्डेय एंव उपण् पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेष सिंह तोमर द्वारा क्राईम थाना प्रभारी निरीण् दामोदर गुप्ता को फरारी ईनामी बदमाशों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देशित किया गया था। वरिष्ठअधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उपण् पुलिस अधीक्षक अपराध रत्नेश सिंह तोमर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे 5 हजार रूपये का ईनामी बदमाश बेटू उर्फ वीरेन्द्र शर्मा बेलाकी बाबडी पर किसी गंभीर वारदात करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु निरीक्षक क्राइमब्रांच दामोदर गुप्ता को निर्देषित किया गया जिस पर से क्राइमब्रांच एंव थाना विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान बेला की बाबडी की धेराबंदी कर बदमाश को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बेटू उर्फ वीरेन्द्र शर्मा पुत्र ओमकार शर्मा निवासी ग्राम पनिहार हाल निवासी जटार साहब की गली थाना जनकगंज लश्कर ग्वालियर बताया। ज्ञात हो कि उक्त बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2008 में थाना विश्वविद्यालय क्षेत्र में कुलपति निवास के सामने राम खिलाडी गुर्जर की हत्या की थी।जिस पर से बदमाश न्यायालय पेशी से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम धोषित किया गया था।

Jan 16 2020