नशे के सौदागरों को पकड़ोए मिलेगा इनाम.एसपी एसपी ने पुलिस अफसरों को दिए निर्देश ग्वालियर। जिले में एक भी नशा कारोबारी नहीं बचना चाहिएए जो भी नशे के सौदागरों के खिलाफ अच्छी कार्रवाई करेगा। उसे इनाम के साथ ही सम्मान मिलेगा और जिस क्षेत्र में नशे का कारोबार चलता मिलेगाए उस थाने के थाना प्रभारी सहित बीट प्रभारी और जवानों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने पुलिस अफसरों को दिए है। पुलिस अफसरों से एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में आखिरी कील ठोकने के लिए अपना नेटवर्क बढ़ाएंए जिससे एक भी तस्कर नहीं बचना चाहिए। नशे को खत्म करने के लिए जिसकी कार्रवाई सबसे अच्छी होगी उसे इनाम के साथ ही सम्मानित किया जाएगा। इसलिए अपने क्षेत्र में नशा का कारोबार करने वालों की जानकारी जुटाएं और ऐसी कार्रवाई करें की नशे का कारोबार करने वाले को बचने का मौका नहीं मिले। कोचिंग संस्थानों के पास और बाजारों में ऐसा सुरक्षा चक्र तैयार करें कि छात्राओं तथा महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो और जो भी गलत हरकत करने का प्रयास करेए उसे थाने पहुंचाएंए जिससे अपराधियों में आपका भय हो और जनता में आपका विश्वास हो। एसपी ने पुलिस अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों पर आप प्राथमिकता से प्रभावी कार्रवाई करें और शिकायतें पेंडिंग ना रहने पाएं। साथ ही एसटी.एससी एक्ट से संबधित मामलों में भी गंभीरता से कार्रवाई करें और इन मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं। धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा करते हुए अफसरों को साफ शब्दों में निर्देश दिए कि इन मामलों में फरार आरोपियों को जेल पहुंचाना पहला लक्ष्य होना चाहिए। हर सप्ताह का टारगेट बनाएं कि कितने आरोपी हैए जिनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और प्राथमिकता से इसकी मॉनीटरिंग कर आरोपियों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई करें। 173 ;8द्ध के मामलों की समीक्षा करते हुए एसपी ने साफ शब्दों में निर्देश दिए कि जिन मामलों में अंधूरे चालान पेश किए हंै उनमें फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए कड़ी कार्रवाई करेंए जिससे पूरा चालान न्यायालय में पेश किया जा सके। आरोपी कोई भी हो उसे छोड़ा ना जाए।

Jan 16 2020