तेज सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

Jan 16 2020

    

  ग्वालियर। कोहरे से मुक्ति मिली तो अब शहर को बादलों ने घेर लिया। गुरुवार को 40ण्8 मिलीमीटर मावठ की बरसात से शहर तरबतर हैए वहीं अब भी बरसात का क्रम रुक.रुककर जारी है। लोगों पर डबल मार है एक तो पानी के कारण वह घर से निकल नहीं पा रहेए वहीं तेज सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन अलग परेशान कर रही है। इन हालात में जनजीवन जाम हो गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान में बने ऊपरी चक्रवात का असर आने वाले 24 घंटे और रहेगाए जिसके चलते रुक.रुककर बरसात होती रहेगी। आज न्यूनतम पारा14ण्6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पानी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे ऐसे में शहर की सड़कों से गहमागहमी गायब है। यहां तक कि सुबह से खुलने वाले बाजारों की दुकानों के शटर 12 बजे तक नहीं उठे। गाडिय़ां तक बेहद कम दिखाई दे रही हैं। उधर बरसात और तेज सर्दी के बीच आज फिर स्कूली बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। रात तक लोगों को आस थी कि शायद स्कूलों में छुट्टी घोषित हो जाएगीए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उधर पानी और ठंड के कॉकटेल का असर सरकारी दफ्तरों पर भी दिखाई दियाए यहां के गलियारे सूने पड़े हैं और कर्मचारी हीटर के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
लगातार बरसते पानी ने शहरवासियों के सामने दोगुनी परेशानी पैदा कर दी है। जगह. जगह पानी भर जाने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा हैए साथ ही गाडिय़ां भी गड्ढों में फंस रही हैं। निचले इलाके तो जलमग्न हो गए हैंए वहीं कई क्षेत्रों में नाले साफ न होने के कारण गंदगी कॉलोनियों और मोहल्लों तक में बह रही है। जागृति नगरए नया पुराए नवग्रह कॉलोनी के साथ तारागंजए आपागंजए समाधिया कालोनीए बिजलीघर रोड आदि में लोग घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक डॉण् रामसिंह कुशवाह का कहना है कि भले ही ठंड के बीच यह पानी लोगों के लिए परेशानी बन गया होए लेकिन फसलों के लिए यह अमृत है। किसान पानी के लिए लगातार आसमान ताक रहे थे। कुछ देर से ही सहीए लेकिन बरसात से गेंहूंए चनाएदालए सरसों और मौसमी सब्जियों को खूब फायदा पहुंचेगा।                         
लोग कल रात जब सोए तो तेज बरसात हो रही थी और जब आज जागे तो फिर उनका सामना पानी से हुआ। इन हालात ने उन्हें सिहराकर रख दिया। तमाम लोग तो देर तक रजाई से बाहर निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। वहीं अन्य जिन्हें जरूरी काम थाए वह भी भरी सर्दी में भीगने के अहसास से ही कांपते दिखे और तुरत.फुरत काम निबटाकर घर का रास्ता पकड़ गए। अब लोग अलाव जलाकर या फिर हीटर के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैए राहत फिर भी नहीं है। सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं जहां घर के भीतर तक घुस कर वार कर रहीं हैए वहीं बाहर तो पानी के साथ यह कहर बरपा रहीं हैं।                      
40ण्9 मिलीमीटर बारिश
ग्वालियर में बारिश की शुरुआत बुधवार को दोपहर तीन बजे हुई और गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 40ण्9 मिलीमीटर  बारिश दर्ज हो चुकी थी। मौसम विभाग का कहना है कि चौबीस घंटे में बारिश का यह आंकड़ा आसानी से पचास मिली मीटर यानी पांच सेंटीमीटर के पार निकल जाएगा। वैसे जनवरी के सोलह दिनों में 50ण्1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। 8 जनवरी को 9ण्2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।