छात्रा के घर में घुसकर छेड़छाड़ ग्वालियर। घर पर अकेली छात्रा को देखकर पड़ोसी युवक आ धमका और उससे छेड़छाड़ कर गलत काम करने का प्रयास किया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के हरदेव की टाल इलाके की है। जब छात्रा ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। मुरार थाना क्षेत्र के हरदेव की टाल निवासी 16 वर्षीय छात्रा अपने घर पर अकेली थी और उसकी मां तथा अन्य परिजन मार्केट गए थे। उसे घर पर अकेला देखकर पास ही रहने वाला परीन जैन जा पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ कर गलत काम करने का प्रयास किया। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। कोचिंग संचालक ने की छेड़छाड़ बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी 22 वर्षीय छात्रा से उसकी भतीजी को कोचिंग देने वाले शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। घटना का छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दे दी। घमकी का शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जब भी वह अपनी भतीजी को कोचिंग छोडऩे जाती थी तो आरोपी उसे होटल घुमाने का लालच देता था। जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने उससे गलत हरकते करना शुरू कर दिया।
Jan 16 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









