ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत ग्वालियर। रेलवे लाइन पार कर रही साठ वर्षीय वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के संगीत महाविद्यालय के पास गुरुवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया। झांसी रोड थाना क्षेत्र के संगीत महाविद्यालय के पास रहने वाली लक्ष्मी चंदेल ;60द्ध पत्नी मुन्ना लाल चंदेल गुरुवार की सुबह करीब छह बजे किसी काम से जा रही थी। अभी वह रेलवे लाइन पार कर रही थी कि तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गर्इं और उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को जांच के लिए पीएम हाउस पहुंचाया। हादसे का पता चलते ही मृतका के परिजन भी वहां पर आ गए। जांच कर रही पुलिस को परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग होने के साथ ही उनकी नजर कमजोर हो गई थी। संभवतरू इसी वजह से उन्हें ट्रेन दिखाई नहीं दी होगी और ट्रेन की चपेट में आ गई।

Jan 16 2020