कृषि विश्वविद्यालय में ताला बंदी

Jan 16 2020

 

ग्वालियर। कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को छात्र.छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए कृषि कॉलेज में तालाबंदी कर दी। छात्रों की हड़ताल के चलते कॉलेज के प्रोफेसरों को बरसते पानी में कॉलेज के बाहर खड़ा होना पड़ा। हडं़ताली छात्रों का कहना है कि बाहरी छात्र आए दिन छात्राओं के साथ हरकते करते है।  कुछ बाहरी छात्रों ने आकर उत्पात मचायाए इसकी खबर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने प्रबंधन और पुलिस को दी। बाहरी छात्रों पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों के साथ  कॉलेज गेट पर एकत्रित होकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ताला जड़ दिया। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सुदीप कुमार का कहना है कि पूर्व में भी हड़ताल कर प्रबंधन को अवगत कराया हैए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।