-
-
बरसात से शहरवासियों को मिली राहत
—Jan 17 2020 -
हड़ताल पर कभी भी जा सकते हैं आउटसोर्स कर्मचारी ग्वालियर। एक ओर जहां नगर निगम द्वारा तमाम योजनाओं के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद योजनाएं फलीभूत नहीं हो रही हैंए वहीं निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को बीते तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैए ऐसे में एक बार फिर यह कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं। यही नहीं इन कर्मचारियों द्वारा वेतन की मांग किए जाने पर इन्हें नौकरी से हटा देने की धमकी दी जा रही है। नगर निगम में विभागीय कर्मचारियों से कहीं अधिक संख्या आउटसोर्स कर्मचारियों की है। इनमें सफाई कर्मचारी से लेकर भृत्यए ड्राइवरए गार्ड सहित कई पद के लोग शामिल हैं। इन्हें भर्ती तो कर लिया गया हैए लेकिन होता यह है कि इन्हें साल में कई बार कई माह तक वेतन नहीं दिया जाताए जब बात बिगड़ती है तो फिर एक माह का वेतन दे दिया जाता हैए इसके बाद फिर दो से तीन माह तक वेतन के लिए लटका दिया जाता है। इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की गईए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिस पर अब कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं। इसका सीधा असर शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान पर पड़ सकता हैए चार फरवरी से पहले कभी भी स्वच्छता दल शहर में निरीक्षण के लिए आ सकता है। अधिकारियों की मिलीभगत भी कारण आउटसोर्स के रूप में काम रहे कर्मचारियों का कहना है कि अथिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते हर कुछ माह बाद वेतन का संकट पैदा कर दिया जाता हैए जब अधिकारी यह कह रहे हैं कि हर माह ठेकेदार को रकम का भुगतान किया जा रहा हैए लेकिन वह वेतन नहीं बांट रहा तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि अब तो हालात यह हैं कि उनके सामने राशन तक का संकट पैदा होने लगा है ऐसे में हड़ताल के अलावा और कोई विकल्प नहीं। दीपावली के मौके पर भी हालात ऐसे ही बने थेए जबकि तीन माह लगातार वेतन न मिलने के कारण आउटसोर्स सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।
—Jan 16 2020 -
महीने के आखिरी और पहले दिन लटकेंगे बैंकों में ताले ग्वालियर। महीने के आखिरी यानि कि 31 जनवरी को बैंकों में ताले लटके रहेंगे तो दूसरे महीने के पहले दिन एक फरवरी को भी बैंकें नहीं खुलेंगी। दूसरे दिन रविवार होने से बैंकें बंद रहेंगी। बैंक अधिकारी और कर्मचारी एक बार फिर से वेतन विसंगति सहित अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रीयकृत बैंकों में आने वाले मार्च तक 5 दिन की हड़ताल की तैयारी कर रहे हैंए जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले दूसरे बैंकों की 9 यूनियनों ने इस हड़ताल को समर्थन दिया है। 12 सूत्राीय लंबित मांग को पूरा न होता देख यह हड़ताल का कार्यक्रम शोषित किया गया है। पिछले कई वर्षों से बैंक यूनियनों द्वारा अपनी लंबित मांग पूरी करने हड़ताल की जाती रही है। इनमें 12 सूत्रीय मांग प्रमुख रूप से शामिल की गई हैं। जिन्हें लेकर इस बार हड़ताल की जाना है। वेतन विसंगति से लेकर बैंकों का विलय और कार्यालयों में कर्मचारी.अधिकारियों की भर्ती जैसे मुद्दे शामिल हैं।
—Jan 16 2020 -
नौ दिवसीय बाल महोत्सव का आयोजन शुरू रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में नौ दिवसीय बाल महोत्सव का आयोजन 15 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। बाल महोत्सव प्रभारी संजय कट्टल ने बताया कि बाल महोत्सव का शुभारंभ आज रंगोली सजाओं प्रतियोगिता के साथ हुआ। डेढ़ सैकड़ा प्रतिभागियों ने बढ़.चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् मेडल पहनाकर समानित किया। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में सांस्कृतिक समिति प्रभारी नवीन परांडेए संयोजिका नीलम जगदीश गुप्ताए निर्णायक की भूमिका में आशा सिंहए संध्या सिंघलए डॉण्शिराली रूनवाल उपस्थित थी। प्रतियोगिता में डीपीएस वर्ल्डए राइज इंटरनेशनलए ग्रीनवुड पलिक स्कूलए किडिज कार्नर ठाठीपुरए रेडियंट स्कूलए कार्मल कान्वेंटए सेंट जोसेफए स्कूल रासजेबी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में विजेता इस प्रकार रहेरू. प्रथम पुरस्कार नंदिनी शर्माए द्वितीय पुरस्कार आस्था कुशवाहए तृतीय पुरस्कार हिमांशी धनोलिया। सीनियर वर्ग में विजेता इस प्रकार हैरू. प्रथम पुरस्कार विशाल आर्यए द्वितीय पुरस्कार अन्नीजाए तृतीय पुरस्कार प्रियंका भदौरिया
—Jan 16 2020 -
महिला कैदियों के लिए जेल में स्किल डेवलपमेंट का कार्य होगा शुरु ग्वालियर। केन्द्रीय कारागार में महिला कैदियों को आत्मनिभर बनाने के लिए फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं प्रतीक आईटी सेन्टर स्किल डेबलेपमेंट का कार्य शुरू करेंगे। इस संदर्भ में केन्द्रीय जेल में अधीक्षक मनोज साहू की उपस्थिति में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें प्रतीक आईटी सेन्टर के डायरेक्टर मनोज चौरसिया एवं फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर मैनेजर नीलम दीक्षित ने प्रधानमंत्री स्किल डेबलेपमेंट कार्यक्रम की जानकारी दी और तय हुआ कि 3 कोर्स कम्प्यूटर प्रशिक्षण से लेकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रारंभ किये जायेंगे। कोर्डिनेटर जसप्रीत कौर ने बताया कि जो महिला कैदी 10वीं और 12वीं तक पढी हैं उन्हें कम्प्यूटर लैब के माध्यम से टैली कोर्स की ट्रेनिंग दी जायेगी। इस अवसर पर जेलर प्रभात कुमार ने सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया कि वे कैदियों के पुनर्वास के लिए जेल प्रशासन को सहयोग करें।
—Jan 16 2020 -
डिवाइडर से ऑटो टकरायाए दंपति घायल ग्वालियर। तेज रफ्तार जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित पड़ाव पुल की है। हादसे में ऑटो में सवार दंपति घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। शीतला विहार कॉलोनी गुढ़ा निवासी रामबरन शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा जनकगंज डिसपेंसरी में कंपाउडर है। दो दिन पहले वे पत्नी के साथ गमी मेें शामिल होने के लिए गए थे और आज सुबह ही वापस आए है। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने सीएनजी ऑटो लिया और घर के लिए रवाना हुए। ऑटो चालक कुछ नीद में था और कुछ ही दूरी चलने के बाद उससे ऑटो अनियंत्रित होने लगी। इस पर उन्होंने उसे समझायाए कुछ आगे जाने के बाद ऑटो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। जिससे रामबरन शर्मा और उनकी पत्नी कृष्णा शर्मा घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर घायल दंपति को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
—Jan 16 2020 -
दुकान में घुसे चोरए नगदी और सामान चोरी ग्वालियर। दुकान के बगल में बन रहे मकान के रास्ते आए चोर टीन सेट हटाकर अंदर प्रवेश किया और 80 हजार रुपए नगदी के साथ ही मेवेए गजक व लैपटाप सहित अन्य कीमती माल पार कर ले गए। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पुरानी रेलवे लाइन स्थित राजावत कॉम्पलेक्स के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। कुंज विहार निवासी योगेश शर्मा पुत्र सुदामा लाल शर्मा व्यवसायी है और उनकी पुरानी रेलवे लाइन स्थित राजावत कॉम्पलेक्स के पास लव प्रोविजनल स्टोर के नाम से शॉप है। दुकान का काम खत्म कर वे ताले डाल कर चले गए थे। उनके जाने के बाद चोरों ने दुकान के बगल से बन रहे मकान के रास्ते छत पर पहुंचे और दुकान की टीन निकाल कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे नगदी 80 हजार रुपए के साथ ही मेवेए गजक तथा लैपटाप सहित अन्य माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता सुबह चला जब वे दुकान खोलने आए तो टीन सेट की चद्दर हटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच ेके बाद मामला दर्ज कर लिया है।
—Jan 16 2020 -
कांच मील में युवक पर फायरिंग करने वाले पुलिस ने दबोचे ग्वालियर। तीन दिन पहले हुए विवाद के बाद कांच मील में युवक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवीन पार्क कांच मील से दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को एक कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो दिन पहले हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मील स्थित रेशम मील में दीपू पुत्र गंधर्व तोमर पर रंगबाजी के चलते गोली चलाने वाले आरोपी अंकुश तोमर उर्फ फरारी पुत्र रामनिवास तोमर व नितिन जादौन पुत्र उमेश सिंह जादौन निवासी कांच मील को नवीन पार्क से पकड़ा है। फायरिंग करने के बाद से ही आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे और पुलिस लगातार आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दे रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आए हुए हंै। इसका पता चलते ही सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह कुशवाहए प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहानए जय सिंहए आरक्षक विद्याचरणए जनकसिंह व दुर्गेश सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और टीम ने उनके घर पर दबिश दी तो आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों के भागने का पता चलते ही पुलिस ने पीछा किया और दोनों आरोपियों को नवीन पार्क से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि शराब पीकर वे बाइक चला रहे थे तो दीपू तोमर ने उन्हें टोका थाए इस पर उनका विवाद हो गया और दीपू ने उसे चांटा मारा थाए जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने फायरिंग की थी।
—Jan 16 2020 -
बस स्टैण्ड पर बैग मिलने से मचा हड़कंपए निकले जेवर.नगदी ग्वालियर। आधी रात को संदिग्ध हालत में मिले बैग को देखकर हड़कंप मच गया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित सरकारी बस स्टैण्ड की है। घटना का पता चलते ही पड़ाव थाने में पदस्थ जवान रंजीत सिलावट और शैलेन्द्र सिंह पोरसिया मौके पर पहुंचे और बैग खोला तो दंग रह गए। बैग में संदिग्ध तो कुछ नहीं थाए बल्कि जेवर व नगदी थीए इससे पुलिस का मानना है कि बैग किसी का छूट गया है। पड़ाव थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टैण्ड पर बसों के पीछे एक काले रंग का बैग संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रंजीत सिलावट और शैलेन्द्र पोरसिया को मौके पर पड़ताल के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे जवानों ने एहतियात के चलते पहले भीड़ को दूर किया और फिर बैग खोलकर देखा तो पता चला कि बैग कोई भूल गया है। बैग की तलाशी ली तो बैग में एक सोने का मंगलसूत्रए दो सोने की अंगूठी और 27 सौ रुपए के साथ ही कपड़े तथा अन्य जरूरत का सामान रखा हुआ था। इसका पता चलते ही जवानों ने राहत की संास ली और पुलिस अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अफसर भी मौके पर पहुंचे और जवानों की तत्परता के लिए उनकी पीठ ठोकी। अफसरों के निर्देश पर पुलिस जवानों ने नगदी व जेवर वाले बैग की जानकारी के लिए बस स्टैण्ड पर लोगों से पूछताछ की और जब उसके मालिक का पता नहीं चला तो बैग को थाने जमा करा दिया है।
—Jan 16 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -










