महिला कैदियों के लिए जेल में स्किल डेवलपमेंट का कार्य होगा शुरु ग्वालियर। केन्द्रीय कारागार में महिला कैदियों को आत्मनिभर बनाने के लिए फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं प्रतीक आईटी सेन्टर स्किल डेबलेपमेंट का कार्य शुरू करेंगे। इस संदर्भ में केन्द्रीय जेल में अधीक्षक मनोज साहू की उपस्थिति में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच ने एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें प्रतीक आईटी सेन्टर के डायरेक्टर मनोज चौरसिया एवं फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर मैनेजर नीलम दीक्षित ने प्रधानमंत्री स्किल डेबलेपमेंट कार्यक्रम की जानकारी दी और तय हुआ कि 3 कोर्स कम्प्यूटर प्रशिक्षण से लेकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रारंभ किये जायेंगे। कोर्डिनेटर जसप्रीत कौर ने बताया कि जो महिला कैदी 10वीं और 12वीं तक पढी हैं उन्हें कम्प्यूटर लैब के माध्यम से टैली कोर्स की ट्रेनिंग दी जायेगी। इस अवसर पर जेलर प्रभात कुमार ने सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध किया कि वे कैदियों के पुनर्वास के लिए जेल प्रशासन को सहयोग करें।

Jan 16 2020