बरसात से शहरवासियों को मिली राहत
Jan 17 2020
ग्वालियर। लगातर 40 घंटे बरसात झेलने के बाद शहरवासियों को शुक्रवार को इससे राहत मिल गई है, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस खत्म हो गया है आसमान को फिलहाल बादल घेरे हुए हैं, जिससे हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है, लेकिन अब तेज पानी की संभावना नहीं है, लेकिन सर्द और ठिठुरन से भी छुटकार मिल जाएगा, यह सोचकर खुश न हों, मौसम विभाग का कहना है कि अब कोहरा फिर पैर पसारेगा और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। बीच-बीच में धूप भी पैर फैलाती रहेगी। यह हालात कम से कम 48 घंटे तक रहेंगे इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और सूरज की किरणें अपना प्रभाव बना लेंगी। वहीं एक सिस्टम और बन रहा है जिसके चलते दो दिन बाद फिर पानी गिर सकता है, लेकिन यह ज्यादा समय तक प्रभावी नहीं रहेगा, इसके बाद धूप खिल जाएगी।
भले ही बरसात थम जाने से राहत जरूर मिली हो, लेकिन धूप न खिलने और पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से चली सर्द हवा ने कंपाने का काम जरूर किया। ऐस में दिनचर्या कुछ विलंब से शुरू हुई। फिर भी जिस तरह के हालात हैं, उन्हें देखकर लोगों में यह भय जरूर समाया है कि कहीं फिर पानी की झड़ी न लग जाए। उधर मौसम के जानकार यह गनीमत मानकर चल रहे हैं की अंचल में ओले नहीं गरे, यदि वेस्टर्न डिस्टर्वेंस बना रहता तो फिर यह भी संभव था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









