बस स्टैण्ड पर बैग मिलने से मचा हड़कंपए निकले जेवर.नगदी ग्वालियर। आधी रात को संदिग्ध हालत में मिले बैग को देखकर हड़कंप मच गया। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित सरकारी बस स्टैण्ड की है। घटना का पता चलते ही पड़ाव थाने में पदस्थ जवान रंजीत सिलावट और शैलेन्द्र सिंह पोरसिया मौके पर पहुंचे और बैग खोला तो दंग रह गए। बैग में संदिग्ध तो कुछ नहीं थाए बल्कि जेवर व नगदी थीए इससे पुलिस का मानना है कि बैग किसी का छूट गया है। पड़ाव थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रोडवेज बस स्टैण्ड पर बसों के पीछे एक काले रंग का बैग संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रंजीत सिलावट और शैलेन्द्र पोरसिया को मौके पर पड़ताल के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे जवानों ने एहतियात के चलते पहले भीड़ को दूर किया और फिर बैग खोलकर देखा तो पता चला कि बैग कोई भूल गया है। बैग की तलाशी ली तो बैग में एक सोने का मंगलसूत्रए दो सोने की अंगूठी और 27 सौ रुपए के साथ ही कपड़े तथा अन्य जरूरत का सामान रखा हुआ था। इसका पता चलते ही जवानों ने राहत की संास ली और पुलिस अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अफसर भी मौके पर पहुंचे और जवानों की तत्परता के लिए उनकी पीठ ठोकी। अफसरों के निर्देश पर पुलिस जवानों ने नगदी व जेवर वाले बैग की जानकारी के लिए बस स्टैण्ड पर लोगों से पूछताछ की और जब उसके मालिक का पता नहीं चला तो बैग को थाने जमा करा दिया है।

Jan 16 2020