कांच मील में युवक पर फायरिंग करने वाले पुलिस ने दबोचे ग्वालियर। तीन दिन पहले हुए विवाद के बाद कांच मील में युवक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवीन पार्क कांच मील से दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को एक कट्टा और जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो दिन पहले हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मील स्थित रेशम मील में दीपू पुत्र गंधर्व तोमर पर रंगबाजी के चलते गोली चलाने वाले आरोपी अंकुश तोमर उर्फ फरारी पुत्र रामनिवास तोमर व नितिन जादौन पुत्र उमेश सिंह जादौन निवासी कांच मील को नवीन पार्क से पकड़ा है। फायरिंग करने के बाद से ही आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे और पुलिस लगातार आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दे रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आए हुए हंै। इसका पता चलते ही सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह कुशवाहए प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहानए जय सिंहए आरक्षक विद्याचरणए जनकसिंह व दुर्गेश सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और टीम ने उनके घर पर दबिश दी तो आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों के भागने का पता चलते ही पुलिस ने पीछा किया और दोनों आरोपियों को नवीन पार्क से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि शराब पीकर वे बाइक चला रहे थे तो दीपू तोमर ने उन्हें टोका थाए इस पर उनका विवाद हो गया और दीपू ने उसे चांटा मारा थाए जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने फायरिंग की थी।

Jan 16 2020