दुकान में घुसे चोरए नगदी और सामान चोरी ग्वालियर। दुकान के बगल में बन रहे मकान के रास्ते आए चोर टीन सेट हटाकर अंदर प्रवेश किया और 80 हजार रुपए नगदी के साथ ही मेवेए गजक व लैपटाप सहित अन्य कीमती माल पार कर ले गए। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पुरानी रेलवे लाइन स्थित राजावत कॉम्पलेक्स के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। कुंज विहार निवासी योगेश शर्मा पुत्र सुदामा लाल शर्मा व्यवसायी है और उनकी पुरानी रेलवे लाइन स्थित राजावत कॉम्पलेक्स के पास लव प्रोविजनल स्टोर के नाम से शॉप है। दुकान का काम खत्म कर वे ताले डाल कर चले गए थे। उनके जाने के बाद चोरों ने दुकान के बगल से बन रहे मकान के रास्ते छत पर पहुंचे और दुकान की टीन निकाल कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे नगदी 80 हजार रुपए के साथ ही मेवेए गजक तथा लैपटाप सहित अन्य माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता सुबह चला जब वे दुकान खोलने आए तो टीन सेट की चद्दर हटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच ेके बाद मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 16 2020