महीने के आखिरी और पहले दिन लटकेंगे बैंकों में ताले ग्वालियर। महीने के आखिरी यानि कि 31 जनवरी को बैंकों में ताले लटके रहेंगे तो दूसरे महीने के पहले दिन एक फरवरी को भी बैंकें नहीं खुलेंगी। दूसरे दिन रविवार होने से बैंकें बंद रहेंगी। बैंक अधिकारी और कर्मचारी एक बार फिर से वेतन विसंगति सहित अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रीयकृत बैंकों में आने वाले मार्च तक 5 दिन की हड़ताल की तैयारी कर रहे हैंए जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले दूसरे बैंकों की 9 यूनियनों ने इस हड़ताल को समर्थन दिया है। 12 सूत्राीय लंबित मांग को पूरा न होता देख यह हड़ताल का कार्यक्रम शोषित किया गया है। पिछले कई वर्षों से बैंक यूनियनों द्वारा अपनी लंबित मांग पूरी करने हड़ताल की जाती रही है। इनमें 12 सूत्रीय मांग प्रमुख रूप से शामिल की गई हैं। जिन्हें लेकर इस बार हड़ताल की जाना है। वेतन विसंगति से लेकर बैंकों का विलय और कार्यालयों में कर्मचारी.अधिकारियों की भर्ती जैसे मुद्दे शामिल हैं।

Jan 16 2020