ताज़ा ख़बर    कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिये की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा कुलैथ क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आत्मीय स्वागत  |    हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस  |    ग्वालियर में पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पांडे ने पदवेश त्यागा  |     कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल  |    चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी बाहर से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण ग्वालियर 07 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन ने ग्वालियर जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो अन्य जिलों एवं राज्यों में मजदूरी, रोजगार धंधों एवं नौकरी करते थे या अपरिहार्य कारणों से अपने गृह जिले में आ रहे हैं। ऐसे लोगों का जिले की सीमा पर 8 स्थानों पर प्रवेश के समय स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर चिरवाई चैक प्वॉइंट पर प्रवेश के समय चिकित्सक की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सीमा पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश करने पर 8 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की है। इसके लिये प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक तथा अन्य अधिकारियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन केन्द्रों के अतिरिक्त चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था हेतु जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री ए के शुक्ला चिकित्सक के रूप में डॉ. पराग गुप्ता, डॉ. मोहित दारावानी, डॉ. वासुदेव सिंह, डॉ. राहुल राजपूत, डॉ. दीपक सहित जल संसाधन विभाग के उपयंत्री श्री संतोष सिंह यादव, उपयंत्री श्री सुरेश बाबू शर्मा एवं उपयंत्री श्री एस के शर्मा को नियुक्त किया गया है।  |    मलखान सिंह पर हुई रासुका की कार्रवाई ग्वालियर 14 फरवरी 2020 जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा.3 ;2द्ध के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मलखान सिंह पुत्र सल्तान सिंह लोधी के विरूद्ध एनएसए ;राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनद्ध की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर की गई है। जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने थाना पुरानी छावनी के ग्राम जलालपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष पर पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहनेए जिससे लोक व्यवस्था को गंभीर संकट उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरूद्ध किया गया है।  |     युवक ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली  |    चन्द्रयान.2 इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटा पीएम बोले आपने इतिहास रचा है  |     इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्  | 
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • संपर्क करें
Menu
  • होम

  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • संपर्क करें

होम / अपना शहर
  • अपना शहर,
    सभी शासकीय शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य ग्वालियर 19 जनवरी 2020 सभी शासकीय शालाओं में छात्रध्छात्राओ की ऑनलाइन उपस्थिति रिपोर्ट करना अनिवार्य है। सभी शालाओं को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि उपस्थिति ऑनलाइन स्टूडेन्ट अटेन्डेन्स सिस्टम में अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें। काफी संस्थायें छात्र उपस्थिति ऑनलाइन नहीं कर रही हैए इनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिससे छात्रों की राज्यए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दैनिक मॉनिटरिंग की जा सकें।
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    पुराने मतदाता परिचय पत्र को रंगीन बनवा लें . मुख्य निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर 19 जनवरी 2020 प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बीण्एलण् कांताराव ने गत दिवस वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुराने ब्लैक एवं व्हाइट मतदाता परिचय पत्रों को रंगीन परिचय पत्र में परिवर्तित करें। साथ ही 16 अंकों वाले मतदाता परिचय पत्र को 10 अंकों के परिचय पत्र में बदलें। रंगीन परिचय पत्र देने के लिए प्रदेश में 85 हजार 622 मतदाता शेष हैं। इनके फार्म बीएलओ के माध्यम से भरवाकर उनका डिजिटाईजेशन करायें। जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूरी हो गयी है। उनसे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लेकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करायें। जिन बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों ने मतदाता सूची के सत्यापन में अच्छा कार्य किया है। उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सम्मानित करें।
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    गहोई दिवस के उपलक्ष्य में श्री गहोई वैश्य समाज रजिण् वृहत्तर ग्वालियर ने स्वच्छता और एकता का संदेश को लेकर निकाली भव्य रैली
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    सीएए से किसी भी नागरिक के अधिकारों को हनन नहीं: गौतम -मामा मानिकचंद वाजपेयी नागरिक पत्रलेखन एवं पत्रकारिता सम्मान का आयोजन
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    अभिषेक शर्मा ने आईआईटी में किया प्रदेश का नाम रोशन ग्वालियर। जेईई मैन्स के परिणाम आ गए है जिसमे ग्वालियर के दिल्ली पब्लिक स्कूल रायरू में अध्यनरतए रेसोनेंस कोचिंग से आईआईटी की तैयारी कर रहे गरगज कॉलोनी बहोड़ापुर निवासी सत्येन्द्र शर्मा एवं श्रीमती अंजली शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा ने 99ण्695 परसेंटाइल इंडिया लेवल पर लाकर ग्वालियर का ही नहीं मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। अभिषेक शर्मा के जेईई मेंस में मेथ्स में 99ण्856ए फिजिक्स में 99ण्357ए केमेस्ट्री में 98ण्594 परसेंटाइल आये है। अभिषेक शर्मा अभी तक कई ओलपियाड में दर्जनों गोल्ड मेडल जीत चुके हैए 10वीं में भी अच्छा स्कोर किया थाए अभिषेक शर्मा शुरू से ही स्कूल एवं कोचिंग क्लास मे टॉपर बच्चो में शामिल रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु पंकज चाहरए ऋषि चौबेए डीपीएस प्राचार्य नेहा शर्माए जागृति मेडमए दिल्ली पब्लिक स्कूलए रेसोनेंस कोचिंग क्लास के सभी प्रोफेसर सहित सभी स्टाफ अपने मित्र जन परिवार के सदस्यों सहित बाबा दादी और परमात्मा के चरणों प्रणाम कर आभार व्यक्त किया है। अभिषेक शर्मा कांग्रेस नेता सत्येन्द्र शर्मा के पुत्र है।
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    किशोरी लापताए अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर। घर से बाजार के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। किशोरी के लापता होने पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बानमोर निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने माता.पिता के साथ सीएनजी पेट्रोल पंप के पास किराए से कमरा लेकर रहती है। वह घर से बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। किशोरी के वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश कीए लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    जवानों से ड्रायविंग लायसेंस के नाम पर ठगी ग्वालियर। ड्रायविंग लायसेंस बनाने के नाम पर आर्मी जवानों को ठग रहे दो आरोपियों को अफसरों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि इससे पहले भी आरोपी यहां पर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है। मुरार थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पंजाव पठानकोट निवासी अमित गुलेरिया व सुरेश बालिया आर्मी एरिया में पहुंचे और जवानों के ड्रायविंग लायसेंस बनाने के नाम पर किसी से 1800 किसी से एक हजार तो किसी से चार हजार रुपए ले रहे थे। इसका पता चलते ही नायब सूबेदार बाबू लाल पुत्र रिजपाल वहां पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि इससे पहले भी आरोपी यहां पर आकर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है। वहीं जांच में पता चला कि जिन दस्तावेजों से आरोपियों ने सेना परिसर में प्रवेश लिया वह फर्जी है। इसका पता चलते ही पुलिस अफसरों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    पानी के धोके में पिया एसिडए मौत ग्वालियर। बाजार से घूमकर आए युवक ने पानी के फेर में एसिड की बोतल पी गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज स्थित बेलदारों का पुरा की है। एसिड पीने का पता चलते ही परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज स्थित बेलदारों का पुरा निवासी चंदन पाल ;24द्ध पुत्र मोहन पाल लाइट का काम करता है। दो जनवरी को वह बाजार से आया और अलमारी से पानी की बोतल उठाकर गटक गया। पानी अंदर जाते ही पता चला कि वह पानी नहीं बल्कि एसिड है। इसका पता चलते ही परिजन उसे लेकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि मृतक तीन भाई और एक बहन है और अभी उसका विवाह नहीं हुआ है।
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    मकान मालिक ने महिला से की छेड़छाड़ए विरोध करने पर मारपीट ग्वालियर। मकान मालिक ने किराएदार महिला को अकेला देखकर छेड़छाड़ कर दी। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी की है। आरोपी महिला की मारपीट कर रहा थाए तभी उसकी बेटी वहां पर पहुंच गई तो आरोपी वहां से भाग निकला। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निवासी रानी सुनील सोनी के मकान में किराए का कमरा लेकर रहती है। कुछ दिन पहले रानी घर पर अकेली थी तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही रानी ने दरवाजा खोला तो सुनील ने उससे छेड़छाड़ कर दी। जब उसने विरोध किया तो मकान मालिक ने उसकी मारपीट कर दी। इसी बीच पीडि़ता की बेटी वहां पर पहुंची तो आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    —Jan 19 2020            
  • अपना शहर,
    ससुरालियों से परेशान होकर दी थी योगेश ने जान ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज ग्वालियर। दंपति की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद युवक के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गिर्राज कॉलोनी की है। इस मामले में युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला था तो उसकी पत्नी जमीन पर मृत हालत में पड़ी हुई थी। बहोड़ापुर थाना प्रभारी वायएस तोमर ने बताया कि 12 दिसम्बर को गिर्राज कॉलोनी निवासी योगेश धाकड़ और उसकी पत्नी रानी का शव कमरे में मिला था। योगेश फांसी के फंदे पर लटका था तो रानी जमीन पर मृत हालत में मिली थी। योगेश की जेब से एक सुसाइड नोट मिला थाए जिसमें उसने पत्नी के मायके पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतक योगेश के परिजनों के बयान के बाद योगेश के ससुर रमेश धाकड़ए सास राजकुमारीए फूफा ससुर गुलजारीए बुआ रामकुंवर तथा गुलजारी के बेटे विष्णु व कुलदीप उर्फ कुलवंत एवं रमेश के साढू भूप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। अफसरों की माने तो अभी योगेश के मर्ग जांच पर कार्रवाई हुई हैए जबकि रानी की मौत की जांच अभी चल रही है और जांच के बाद इस मामले में भी कार्रवाई होगी।
    —Jan 19 2020            
  • Prev
  •   1
  •   2
  •   3
  •   4
  •   5
  •   6
  •   7
  •   8
  •   9
  •   10
  • Next

संपादक

Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com

MP Info News

Invalid RSS feed URL.

ब्रेकिंग न्यूज़

  • बेटी की शादी, चोर घर का ताला तोड़ 20 लाख समेट ले गए.ताऊ के घर से भी बटोरा माल

    —02/10/2022
  • हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस

    —01/27/2021
  • मंत्री का बयान कलेक्टर जितवा देंगे चुनाव कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

    —09/17/2020
  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • वाणिज्यिक कर निरीक्षक निलंबित ग्वालियर 07 अप्रैल कोरोना महामारी से निपटने हेतु वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री दोहरे का मुख्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन कलेक्ट्रेट ग्वालियर रहेगा। कोरोना महामारी पर प्रभावी अंकुश नियंत्रणए बचाव एवं उपचार के संबंध में वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की बेला की बावड़ीए चौधरी का ढ़ाबा ग्वालियर पर प्रातरू 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन मंगलवार को एडीजी ग्वालियर रेंज एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपीलद्ध नियम 1966 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दोहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    —04/07/2020

विज़िटर संख्या

अन्य ख़बरें

  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • खिलाडी अपने श्रेष्ठ प्रदर्षन से प्रतियोगिता को बनाएं रोमांचक: श्री मेहता 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता

    —03/24/2019
  • *हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *

    —03/23/2019
  • इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्

    —03/10/2019






  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • हमारे बारें में
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • Rss Feed