किशोरी लापताए अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर। घर से बाजार के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की है। किशोरी के लापता होने पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बानमोर निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने माता.पिता के साथ सीएनजी पेट्रोल पंप के पास किराए से कमरा लेकर रहती है। वह घर से बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। किशोरी के वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश कीए लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 19 2020