जवानों से ड्रायविंग लायसेंस के नाम पर ठगी ग्वालियर। ड्रायविंग लायसेंस बनाने के नाम पर आर्मी जवानों को ठग रहे दो आरोपियों को अफसरों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि इससे पहले भी आरोपी यहां पर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है। मुरार थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पंजाव पठानकोट निवासी अमित गुलेरिया व सुरेश बालिया आर्मी एरिया में पहुंचे और जवानों के ड्रायविंग लायसेंस बनाने के नाम पर किसी से 1800 किसी से एक हजार तो किसी से चार हजार रुपए ले रहे थे। इसका पता चलते ही नायब सूबेदार बाबू लाल पुत्र रिजपाल वहां पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि इससे पहले भी आरोपी यहां पर आकर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके है। वहीं जांच में पता चला कि जिन दस्तावेजों से आरोपियों ने सेना परिसर में प्रवेश लिया वह फर्जी है। इसका पता चलते ही पुलिस अफसरों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Jan 19 2020