पुराने मतदाता परिचय पत्र को रंगीन बनवा लें . मुख्य निर्वाचन अधिकारी ग्वालियर 19 जनवरी 2020 प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बीण्एलण् कांताराव ने गत दिवस वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुराने ब्लैक एवं व्हाइट मतदाता परिचय पत्रों को रंगीन परिचय पत्र में परिवर्तित करें। साथ ही 16 अंकों वाले मतदाता परिचय पत्र को 10 अंकों के परिचय पत्र में बदलें। रंगीन परिचय पत्र देने के लिए प्रदेश में 85 हजार 622 मतदाता शेष हैं। इनके फार्म बीएलओ के माध्यम से भरवाकर उनका डिजिटाईजेशन करायें। जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूरी हो गयी है। उनसे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लेकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करायें। जिन बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों ने मतदाता सूची के सत्यापन में अच्छा कार्य किया है। उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सम्मानित करें।

Jan 19 2020