मकान मालिक ने महिला से की छेड़छाड़ए विरोध करने पर मारपीट ग्वालियर। मकान मालिक ने किराएदार महिला को अकेला देखकर छेड़छाड़ कर दी। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी की है। आरोपी महिला की मारपीट कर रहा थाए तभी उसकी बेटी वहां पर पहुंच गई तो आरोपी वहां से भाग निकला। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निवासी रानी सुनील सोनी के मकान में किराए का कमरा लेकर रहती है। कुछ दिन पहले रानी घर पर अकेली थी तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही रानी ने दरवाजा खोला तो सुनील ने उससे छेड़छाड़ कर दी। जब उसने विरोध किया तो मकान मालिक ने उसकी मारपीट कर दी। इसी बीच पीडि़ता की बेटी वहां पर पहुंची तो आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Jan 19 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









