पानी के धोके में पिया एसिडए मौत ग्वालियर। बाजार से घूमकर आए युवक ने पानी के फेर में एसिड की बोतल पी गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज स्थित बेलदारों का पुरा की है। एसिड पीने का पता चलते ही परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। जनकगंज थाना क्षेत्र के तारागंज स्थित बेलदारों का पुरा निवासी चंदन पाल ;24द्ध पुत्र मोहन पाल लाइट का काम करता है। दो जनवरी को वह बाजार से आया और अलमारी से पानी की बोतल उठाकर गटक गया। पानी अंदर जाते ही पता चला कि वह पानी नहीं बल्कि एसिड है। इसका पता चलते ही परिजन उसे लेकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि मृतक तीन भाई और एक बहन है और अभी उसका विवाह नहीं हुआ है।
Jan 19 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









