ससुरालियों से परेशान होकर दी थी योगेश ने जान ससुरालवालों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज ग्वालियर। दंपति की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद युवक के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गिर्राज कॉलोनी की है। इस मामले में युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला था तो उसकी पत्नी जमीन पर मृत हालत में पड़ी हुई थी। बहोड़ापुर थाना प्रभारी वायएस तोमर ने बताया कि 12 दिसम्बर को गिर्राज कॉलोनी निवासी योगेश धाकड़ और उसकी पत्नी रानी का शव कमरे में मिला था। योगेश फांसी के फंदे पर लटका था तो रानी जमीन पर मृत हालत में मिली थी। योगेश की जेब से एक सुसाइड नोट मिला थाए जिसमें उसने पत्नी के मायके पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतक योगेश के परिजनों के बयान के बाद योगेश के ससुर रमेश धाकड़ए सास राजकुमारीए फूफा ससुर गुलजारीए बुआ रामकुंवर तथा गुलजारी के बेटे विष्णु व कुलदीप उर्फ कुलवंत एवं रमेश के साढू भूप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। अफसरों की माने तो अभी योगेश के मर्ग जांच पर कार्रवाई हुई हैए जबकि रानी की मौत की जांच अभी चल रही है और जांच के बाद इस मामले में भी कार्रवाई होगी।
Jan 19 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









