-
-
दौराने उपचार डॉक्टर की मौतए हत्या का आरोप ग्वालियर। ड्यूटी पर आए डॉक्टर की अचानक तबियत खराब हुई और उनके साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के शिन्दे की छावनी स्थित निजी अस्पताल की है। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू विवेक नगर मेला ग्राउण्ड के पीछे रहने वाले योगेन्द्र सिंह तोमर पुत्र कमल सिंह तोमर डॉक्टर हैं और घाटीगांव स्थित इंद्रप्रस्थ अस्पताल में पदस्थ हंै। मंगलवार को वे अपने घर से ड्यूटी गए थे और उन्हें उनके साथियों ने गंभीर हालत में शिंदे की छावनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखकर एक अन्य अस्पताल में भेजाए लेकिन यहां पर भी उनकी हालत गंभीर देखकर जेएएच के लिए रैफर किया। इस पर परिजन उन्हें लेकर जेएएच पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत का पता चलते ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। वहीं मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया हैए जिससे डॉक्टर की मौत का असल कारण पता चल सके।
—Jan 23 2020 -
ससुर ने रंगरेलियां मनाते बहू को पकड़ा ग्वालियर। कटोराताल पर बैठी एक महिला और युवक को देखते ही बुजुर्ग ने हंगामा कर दिया। हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे बुजुर्ग को शांत कराया। बुजुर्ग का कहना था कि महिला उसके बेटे की बहू है और दूसरे युवक के साथ पकड़ी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया है। थाटीपुर इलाका निवासी 25 वर्षीय महिला प्रायवेट जॉब करती है और कुछ दिनों से उसका मनमुटाव उसके पति से चल रहा है। महिला ऑफिस में साथ काम करने वाले युवक के साथ कटोराताल आई थी और बातचीत कर रही थी। तभी एक बुजुर्ग आए और हंगामा कर दिया। बुजुर्ग का कहना था कि वह महिला का ससुर है और महिला दूसरे युवकों के साथ घूमती हैए जिससे वे बदनाम हो रहे हंै। हंगामा बढ़ा तो झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराया। साथ ही हिदायत दी कि अगर वे हंगामा करेंगेए तो दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। अगर उन्हें परेशानी है तो वे अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराएं। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए और किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत नहीं की है।
—Jan 23 2020 -
26 जनवरी को 28 कैदियों को मिलेगी आजादी जेल प्रशासन ने सूची की तैयार ग्वालियर। जाने.अनजाने में अपराध करने वाले 28 कैदियों को जेल की चारदीवारी से आजादी गणतंत्र दिवस पर मिलेगी। सजा के दौरान इन बंदियों का चाल.चलन काफी सकारात्मक रहा। बंदियों के रिहा होने की जेल मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही सूची बनाते हुए उनका मानदेय का हिसाब.किताब जोड़ा जा रहा है। जेल अधीक्षक मनोज साहू उप जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष जेल में रहने वाले बंदियों को रिहा किया जाता है। जेल में रहते हुए इन सजायाफ्ता कैदियों का चाल.चलन अच्छा रहा। प्रशासन से सूचना आने के बाद इसकी सूची तैयार कर भोपाल भेजी गई। जहां से 28 बंदियों को रिहा करने की अनुमति मिल गई है। रिहा होने वाले बंदियों का बीते वर्षो में चाल चलन काफी अच्छा रहा और जेल के नियमों के अनुरूप काम कर उन्हें अपने किए हुए अपराध पर पछतावा था। रिहा होने वाले बंदियों में इस बार पुरूष बंदी है और एक भी महिला बंदी शामिल नहीं है। केंद्रीय जेल में रहते हुए इन बंदियों ने अच्छा बर्ताव किया और किए गए अपराधों पर पछताते हुए परिवार के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। यह बंदी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें इसके लिए जेल प्रशासन इन्हें समझाइश दे रहा है और रिहा होते वक्त इन्हें शॉलए श्रीफल देकर विदा करेगा। विदा होने से पहले यह बंदी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। जेल प्रशासन द्वारा रिहा होने वाले बंदियों का मानदेय भी तैयार किया जा रहा है। जेल में रहते हुए इन बंदियों ने रोजगारोन्मुखी बनने के लिए दरीए फर्नीचरए तेलए साबुनए कालीन जैसी कई वस्तुएं तैयार की हैं। बंदियों को रिहाई के समय मानदेय मिल सके इसके लिए हिसाब.किताब तैयार किया जा रहा है। अच्छे चाल चलन के लिए इस बार केन्द्रीय जेल से 28 बंदियों को रिहा किया जा रहा है। इसकी मंजूरी जेल मुख्यालय से मिल गई है।
—Jan 23 2020 -
बदमाशों ने कोचिंग का ताला तोड़कर रखी बाइकेंए पुलिस ने की जब्त ग्वालियर। बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के लिए पहुंचे शिक्षक के पैरों के तले जमीन निकल गईए क्योंकि अज्ञात बदमाश उनकी कोचिंग का ताला तोड़कर उसमें दो बाइकें रख गए। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित शर्मा कोचिंग की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बाइकें जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो बाइकें बरामद हुई हैं उन पर जो नंबर लिखा है वह फर्जी मिला है। आनंद नगर निवासी रिंकू शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा कोचिंग संचालक है और पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के स्टोन पार्क इलाके में कोचिंग चलता है। वह कोचिंग पहुंचा तो पता चला कि कोचिंग का ताला चटका हुआ है और जब वे अंदर पहुंचे तो पता चला कि कोचिंग में एक अपाचे क्रमांक एमपी 07 एनएफ 7152 तथा एक बगैर नंबर की स्पलेंडर बाइक रखी हुई थी। इससे वे घबरा गए और आस.पास के लोगों से पूछताछ कीए लेकिन कोई भी बाइकों की जानकारी नहीं दे सका। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच के बाद बाइकों को जब्त कर थाने पहुंचाया। अपाचे बाइक के नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि बाइक पर दर्ज नंबर फर्जी हैए जिससे पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी की हो सकती है। अब पुलिस बाइक मालिक का पता लगाने के लिए चेसिस नंबर से आरटीओं से जानकारी मंगा रही है।
—Jan 23 2020 -
छात्रा फांसी के फंदे पर झूली ग्वालियर। पिता को खाना खिलाने के बाद छात्रा अपने कमरे में पहुंची और दुपट्टे के फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के शेख की बगिया इलाके की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी है। जनकगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चौराहा स्थित शेख की बगिया निवासी 18 वर्षीय राधा कुशवाह पुत्री महेश कुशवाह छात्रा है। उसने खाना बनाया और काम से लौटकर आए पिता महेश कुशवाह को खाना खिलाया। इसके बाद वह किचन का काम खत्म कर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उसका चचेरा भाई नरेन्द्र किसी काम से कमरे में पहुंचा तो उसकी चीख निकल गईए क्योंकि अंदर कमरे में उसकी बहन फांसी के फंदे पर झूल रही थी। नरेन्द्र की चीख सुनकर अन्य परिजन भी वहां पर पहुंचे और फंदे से छात्रा को उतार कर नब्ज टटोली तो पता चला कि उसने दम तोड़ दिया है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है। बताया गया है कि मृतक छात्रा तीन बहनें और एक भाई है और छात्रा काफी खुशमिजाज थी। सुबह से वह घर के सभी काम कर रही थी और किसी को अहसास भी नहीं हुआ कि छात्रा इतना बड़ा कदम उठा सकती है। वहीं पुलिस का मानना है कि संभवतरू गृह क्लेश के चलते छात्रा ने सुसाइड किया है।
—Jan 23 2020 -
-
-
-
पंकज सिकरवार हत्याकाण्ड का शूटर रामू तोमर गिरफ्तार
—Jan 23 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









