ससुर ने रंगरेलियां मनाते बहू को पकड़ा ग्वालियर। कटोराताल पर बैठी एक महिला और युवक को देखते ही बुजुर्ग ने हंगामा कर दिया। हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे बुजुर्ग को शांत कराया। बुजुर्ग का कहना था कि महिला उसके बेटे की बहू है और दूसरे युवक के साथ पकड़ी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया है। थाटीपुर इलाका निवासी 25 वर्षीय महिला प्रायवेट जॉब करती है और कुछ दिनों से उसका मनमुटाव उसके पति से चल रहा है। महिला ऑफिस में साथ काम करने वाले युवक के साथ कटोराताल आई थी और बातचीत कर रही थी। तभी एक बुजुर्ग आए और हंगामा कर दिया। बुजुर्ग का कहना था कि वह महिला का ससुर है और महिला दूसरे युवकों के साथ घूमती हैए जिससे वे बदनाम हो रहे हंै। हंगामा बढ़ा तो झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराया। साथ ही हिदायत दी कि अगर वे हंगामा करेंगेए तो दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। अगर उन्हें परेशानी है तो वे अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराएं। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए और किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत नहीं की है।

Jan 23 2020