धूप की जद में शहर ठंडी हवा और गलन के कारण सर्दी का असर कम नहीं
Jan 23 2020
ग्वालियर। गुरुवार को लगातार धूप निकली। लेकिन ठंडी हवा और गलन के कारण सर्दी का असर कम नहीं हुआ। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। हालांकि धूप से राहत तो मिल रही है लेकिन वाहन चालकों को खासी परेशानी उठाना पड़ रही है वह भी विशेष तौर पर हाइवे पर चलने वाले चालकों के लिए।
मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम साफ रहेगा। इसके वजह से कोहरा भी हटने की उम्मीद है। इधर मौसम के इस बदलाव से अस्पतालों में सांस और निमोनिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों को सर्दी के प्रभाव से खांसी और गला बंद होने की शिकायत मिल रही हैं। वहीं अब भी अलाव जलते हुए देखे जा रहे हैं। लोग चाय की दुकानों और चौराहों समेत हाइवे पर जल रहे अलाव के पास नजर आ रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









