छात्रा फांसी के फंदे पर झूली ग्वालियर। पिता को खाना खिलाने के बाद छात्रा अपने कमरे में पहुंची और दुपट्टे के फंदे पर झूलकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के शेख की बगिया इलाके की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी है। जनकगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चौराहा स्थित शेख की बगिया निवासी 18 वर्षीय राधा कुशवाह पुत्री महेश कुशवाह छात्रा है। उसने खाना बनाया और काम से लौटकर आए पिता महेश कुशवाह को खाना खिलाया। इसके बाद वह किचन का काम खत्म कर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उसका चचेरा भाई नरेन्द्र किसी काम से कमरे में पहुंचा तो उसकी चीख निकल गईए क्योंकि अंदर कमरे में उसकी बहन फांसी के फंदे पर झूल रही थी। नरेन्द्र की चीख सुनकर अन्य परिजन भी वहां पर पहुंचे और फंदे से छात्रा को उतार कर नब्ज टटोली तो पता चला कि उसने दम तोड़ दिया है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी है। बताया गया है कि मृतक छात्रा तीन बहनें और एक भाई है और छात्रा काफी खुशमिजाज थी। सुबह से वह घर के सभी काम कर रही थी और किसी को अहसास भी नहीं हुआ कि छात्रा इतना बड़ा कदम उठा सकती है। वहीं पुलिस का मानना है कि संभवतरू गृह क्लेश के चलते छात्रा ने सुसाइड किया है।

Jan 23 2020