बदमाशों ने कोचिंग का ताला तोड़कर रखी बाइकेंए पुलिस ने की जब्त ग्वालियर। बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के लिए पहुंचे शिक्षक के पैरों के तले जमीन निकल गईए क्योंकि अज्ञात बदमाश उनकी कोचिंग का ताला तोड़कर उसमें दो बाइकें रख गए। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित शर्मा कोचिंग की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बाइकें जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो बाइकें बरामद हुई हैं उन पर जो नंबर लिखा है वह फर्जी मिला है। आनंद नगर निवासी रिंकू शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा कोचिंग संचालक है और पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के स्टोन पार्क इलाके में कोचिंग चलता है। वह कोचिंग पहुंचा तो पता चला कि कोचिंग का ताला चटका हुआ है और जब वे अंदर पहुंचे तो पता चला कि कोचिंग में एक अपाचे क्रमांक एमपी 07 एनएफ 7152 तथा एक बगैर नंबर की स्पलेंडर बाइक रखी हुई थी। इससे वे घबरा गए और आस.पास के लोगों से पूछताछ कीए लेकिन कोई भी बाइकों की जानकारी नहीं दे सका। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच के बाद बाइकों को जब्त कर थाने पहुंचाया। अपाचे बाइक के नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि बाइक पर दर्ज नंबर फर्जी हैए जिससे पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी की हो सकती है। अब पुलिस बाइक मालिक का पता लगाने के लिए चेसिस नंबर से आरटीओं से जानकारी मंगा रही है।
Jan 23 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









