-
-
आए थे चोरी करने, दो धरे.विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी की घटना ग्वालियर। मेडिकल कारोबारी के घर चोरी करने घुसे दो चोरों को व्यवसायी की सतर्कता से कमरे में बंदकर पुलिस को सूचना दे दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्द पुरी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैथाना प्रभारी विश्वविद्यालय रामनरेश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के न्यू गोविन्दपुरी निवासी आयूष अग्रवाल मेडिकल कारोबारी है और उनकी चिटनिश की गोठ में मित्तल मेडिकल के नाम से शॉप है। बीते रोज करीब 12 बजे वह घर का ताला डाल कर ताऊजी के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और शाम साढ़े चार बजे वापस आए तो दरवाजे से ताला गायब था और अंदर अलमारी तोडऩे की आवाज आ रही थी। शंका होते ही वह अंदर पहुंचे और अंदर कमरे को बाहर से बंद कर आस-पास के लोगों को बुलाने के साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीदरवाजा तोड़कर पकड़े चोरजिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, चोरों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी प्रयास के बाद भी जब चोर बाहर नहीं आए तो पुलिस को दरवाजा तोडऩा पड़ा। अंदर कमरे में दो युवक थे। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम हनीफ खान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी गली नं . 03 महलगांव, दूसरे ने अपना नाम आदिल पुत्र ईदा शाह निवासी कब्रिस्तान के पास महलगांव बताया। पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस लेट हो जाती तो दोनों चोर बाथरूम की जाली निकाल कर फरार हो जाते
—Jun 06 2021 -
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत ग्वालियर। बाइक से ड्यूटी जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाइवे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम हाउस भेज कर घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैमरघट रोड शील नगर निवासी घनश्याम सिंह बीती रात बेटे बीरेन्द्र को उसकी ड्यूटी पर छोडऩे जा रहे थे। अभी वह ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे थे कि तभी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र हवा में उछले और सड़क पर जा गिरे। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया और घायल वीरेन्द्र को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है
—Jun 06 2021 -
गोबर डालने से रोका तो कर दी फायरिंग.थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर की घटना ग्वालियर। डेयरी के पास निजी जमीन में गोबर डालने का जब विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई और मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर स्थित गुरूदयाल डेयरी के पास आज रविवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दो आरोपियों को हिरासत मेें लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैथाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर निवासी मंजीत गुर्जर बैंक कर्मचारी है और उनकी सुरेश नगर चौराहे के पास दो हजार स्क्वायर जमीन है और यहां पर वह गुरुदयाल दूध डेयरी संचालित करते है। आज सुबह वह डेयरी पर थे तभी पास ही रहने वाले सत्येन्द्र गुर्जर उनकी जमीन पर गोबर डाल गए। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी विवाद पर उतारु हो गए और उनके साथ रामनिवास गुर्जर, रामभजन गुर्जर भान सिंह, संदीप सिंह, राजा गुर्जर वहां पर आ गए और विवाद करने लगे। साथ ही धमकी देने के साथ फायरिंग कर दी। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैइलाके में दहशतआधा दर्जन के करीब फायर होने के चलते आस-पास मौजूद लोग दहशत में आ गए और जिसे जहां जगह मिली वह वहां पर छिप गएसेल्समेन को पीटा, की फायरिंगबहोड़ापुर थाना पुलिस ने बताया कि जलालपुर निवासी प्रदीप लोधी पुत्र यशपाल लोधी सेल्समेन है और दुकानों पर सामान सप्लाई का काम करता है। बीते रोज वह सरकारी मल्टी के पास दुकान का सामान देने के लिए आया था। तभी दो युवक आए और उससे बोले की इधर मत आना। जब उन्होंने सामान देने की बात कहीं तो दोनों ने उनकी मारपीट कर दी। किसी तरह वह बच कर वहां से भागे और भाई को लेकर बातचीत करने आए तो दोनों युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह वहां से भागे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 06 2021 -
बुजुर्ग महिला के घर से जेवर-नगदी पार .गिरवाई थाना क्षेत्र के सिंकदर कंपू की घटना ग्वालियर। बुजुर्ग महिला के सूने घर के ताले चटकाकर चोर नगदी व सामान पार कर ले गए। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिंकदर कंपू की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैगिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू निवासी कलावती जाटव पत्नी भागीरथ प्रसाद रहती है। पति का देहांत होने के बाद से ही वह यहां पर अकेली निवास करती है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले चटकाकर नगदी तीन हजार रुपए के साथ ही अन्य सामान पार कर दिया। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसी थाना क्षेत्र निवासी ज्योति पत्नी मेघ सिंह के सूने घर से चोर नगदी, जेवर समेट ले गए
—Jun 06 2021 -
-
-
-
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -














