जन अभियान परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों पर किया पौधरोपण

Jun 05 2021

ग्वालियर 05 जून  विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिसद के तत्वावधान में मुरार क्षेत्र में स्थित हिन्दुस्तान ग्रुप ऑफ कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण  आयोजित किया गया।  जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष  शांतिसरण गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा  कमल मखीजानी, जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री सुशील बरुआ व जिला समन्वयक  धर्मेंद्र कुमार दीक्षित तथा  निशिकांत मोघे व सुश्री प्रीति बाजपेयी व सुश्री दीक्षा दुबे सहित हिंदुस्तान कॉलेज के स्टाफ ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। जिनमें पीपल, बरगद, नीम, अनार, नीवू, कटहल व अमरूद के पौधे शामिल हैं। लगभग 40 पौधे इस अवसर पर रोपे गए। इसी तरह भितरवार विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में भी जन अभियान परिषद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए