पौधे धरती का श्रृंगार भर नहीं, हमें प्राण वायु भी देते हैं - राज्य मंत्री कुशवाह
Jun 05 2021
ग्वालियर 05 जून जल, जंगल और जमीन तीनों के बिना प्रकृति अधूरी है। ये तीनों हमारे जीवन के आधार हैं। पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार भर नहीं होते, वे हमें प्राण वायु भी प्रदान करते हैं। इसलिये सभी लोग पौधे लगाएं और उनकी रक्षा भी करें। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कही। उन्होंने अपने ग्वालियर स्थित निवास पर भी अमरूद का पौधा रोपा। कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए आज से प्रदेशव्यापी “अंकुर” कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम में ग्वालियर जिलेवासी भी सहभागी होकर कम से कम एक पौधा जरूर रोपें
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









