शादी से पहले युवती लापता, घर से पांच लाख नगद, व जेवर भी गायब .जनकगंज थाना क्षेत्र के जनकपुरी की घटना ग्वालियर। सिलाई सिखने निकली 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती की 13 दिन बाद 20 जून को शादी होना थी। युवती के लापता होने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसी बीच पता चला कि उसकी शादी के लिए रखे पांच लाख रुपए व जेवर भी गायब है। इसका पता चलते ही परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी हैजनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा स्थित राजा गैस गोदाम के पास रहने वाली रानी (बदला हुआ नाम) की शादी बीस जून को होना है। रानी रोजाना पास ही गोल पहाडिय़ा पर एक महिला से सिलाई सिखने जाती है। बीते रोज भी वह सुबह सिलाई सिखने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। दोपहर तक रानी के नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सिलाई सिखाने वाली महिला के यहां पर पहुंचे तो पता चला कि वह आई ही नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन थाने पहुंचे और रानी के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली हैजेवर-नगदी मिले गायबपरिजन शिकायत कर घर पहुंचे तो पता चला कि शादी के लिए एकत्रित किए गए पांच लाख रुपए नगदी व चार से पांच तोला वजनी सोने के जेवर भी गायब है। इसका पता चलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दीसीसीटीवी कैमरों से पड़तालपुलिस छात्रा का पता लगाने के लिए इलाके सहित रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि रानी को कौन लेकेर गया हैयुवती के लापता होने की शिकायत मिली है। साथ ही पता चला है कि उसकी शादी होने वाली थी और शादी के लिए एकत्रित किए रुपए व जेवर भी गायब है
Jun 06 2021
शादी से पहले युवती लापता, घर से पांच लाख नगद, व जेवर भी गायब
जनकगंज थाना क्षेत्र के जनकपुरी की घटना
ग्वालियर। सिलाई सिखने निकली 19 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती की 13 दिन बाद 20 जून को शादी होना थी। युवती के लापता होने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसी बीच पता चला कि उसकी शादी के लिए रखे पांच लाख रुपए व जेवर भी गायब है। इसका पता चलते ही परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा स्थित राजा गैस गोदाम के पास रहने वाली रानी (बदला हुआ नाम) की शादी बीस जून को होना है। रानी रोजाना पास ही गोल पहाडिय़ा पर एक महिला से सिलाई सिखने जाती है। बीते रोज भी वह सुबह सिलाई सिखने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। दोपहर तक रानी के नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सिलाई सिखाने वाली महिला के यहां पर पहुंचे तो पता चला कि वह आई ही नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन थाने पहुंचे और रानी के लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
जेवर-नगदी मिले गायब
परिजन शिकायत कर घर पहुंचे तो पता चला कि शादी के लिए एकत्रित किए गए पांच लाख रुपए नगदी व चार से पांच तोला वजनी सोने के जेवर भी गायब है। इसका पता चलते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल
पुलिस छात्रा का पता लगाने के लिए इलाके सहित रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि रानी को कौन लेकेर गया है।
वर्जन
युवती के लापता होने की शिकायत मिली है। साथ ही पता चला है कि उसकी शादी होने वाली थी और शादी के लिए एकत्रित किए रुपए व जेवर भी गायब है।
संजीव नयन शर्मा, टीआई जनकगंज
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









