पति करता था शक, पत्नी ने कर दी हत्या .महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना गांव की घटना
Jun 06 2021
ग्वालियर। नशे में घर आए पति ने पत्नी पर शक करते हुए मारपीट कर दी और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया तो पत्नी ने विरोध किया और पति का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लियामहाराजपुरा थाना क्षेत्र के डांग गुठीना निवासी सुल्तान माहौर (35) प्राइवेट जॉब करता था। उसके परिवार में पत्नी रजनी व तीन बच्चे हंै। बीती रात सुल्तान नशे में घर आया और पत्नी पर चरित्र संदेह करते हुए मारपीट कर दीविवाद में सुल्तान ने उसका गला पकड़ा तो उसने भी उसका गला पकड़कर दबा दिया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दियापांच घंटे रही पति के मृत शरीर के साथपति की हत्या करने के बाद आरोपी रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक उसके साथ रही और सुबह छह बजे परिजनों को घटना की जानकारी दी कि वह जाग नहीं रहे हैंकरंट लगाने का भी किया प्रयासपति की हत्या करने के बाद रजनी ने तार से उसके पैर में करंट लगाने का प्रयास किया, जिससे हत्या ना लगकर हादसा लगा। पैर में एक से दो जगह करंट लगाने के निशान भी पुलिस को मिले हैशराब पीने का आदी और कर्जे में था मृतक बताया गया है कि मृतक पीओपी का काम करता था और शराब पीने का आदी होने के कारण उस पर कर्जा भी था। जिसके चलते आए दिन उनके बीच कलह होती थीयह पहुंचे मौके पर घटना का पता चलते ही महाराजपुरा पुलिस के साथ ही सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, एफएसएल एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव तथा अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और पड़ताल के बाद आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लियाएक कहानी यह भीपुलिस को शंका है कि वारदात को मृतका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस ने शंका के चलते प्रेमी छोटू को भी हिरासत में ले लिया है। छोटू मृतका का रिश्ते में भांजा लगता है। सूत्रों की माने तो महिला व छोटू ने मिलकर हत्या की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी हुई हैवर्जनएक महिला ने अपने पति की हत्या की है। पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपनी पत्नी पर शक करता था। बीती रात भी उनके बीच विवाद हुआ था और पत्नी ने गला घोंटकर हत्या कर दी है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
अंतर्राष्ट्रीय महिला बाघ तस्कर की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण सफलता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एक भारत-श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है राष्ट्रीय बालरंग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एक बीघा से एक लाख रूपए की कमाई करने वाले किसानों को किया जाए सम्मानित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महर्षि अरबिंदो घोष की पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विधानसभा में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं।
मुख्य सचिव श्री जैन की अध्यक्षता में हुई पी.एम सेतु संचालन समिति की बैठक
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मध्यप्रदेश को दी बधाई, मतदाता सूची पुनरीक्षण में हासिल की बड़ी उपलब्धि
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही
मध्यप्रदेश में 6 दिसंबर को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर लाचुंगपा भारत-चीन सीमा सिक्किम से गिरफ्तार
भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग की हुई रंगारंग शुरूआत
जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला 8 दिसम्बर को
खाद्यान्न भंडारण अब होगा फुल-प्रूफ: निरीक्षण, नमी और फ्यूमिगेशन ऐप से व्यवस्था होगी रियल-टाइम
अलौकिक संगीत यात्रा में श्रोताओं को स्पंदित कर गया सुर, ताल और भावनाओं का अनूठा संगम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









