छतरपुर की बक्स्वाहा तहसील के 5 पंचायत के 17 गांवों के ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प.दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी जताई
Jun 05 2021
छतरपुर की बक्स्वाहा तहसील के 5 पंचायत के 17 गांवों के ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प.दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी जताईबक्स्वाहा (छतरपुर) ५ जून २०२१: विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर आज छतरपुर जिले की बक्स्वाहा तहसील के ग्रामीणों ने उनके क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण से संबंधित और दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को समर्थन देने का संकल्प लियाबक्स्वाहा तहसील के ग्रामीण समुदाय द्वारा यह संकल्प लेने से पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ इस क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति के उत्थान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा सकेंगे। इस तरह तहसील से जुड़े गांवों में विकास को बढ़ावा देने और पर्यावरण को संरक्षण देने के दोनों कार्यों के बीच आवश्यक संतुलन बना पाना संभव हो सकेगाछतरपुर की बक्सवाहा तहसील की पांच ग्राम पंचायतों (तेरियामद, बीरमपुरा, मझोरा, गधोई और नीमनी) के ग्रामीण आगे आए हैं और ‘पर्यावरण संदेश’ नामक एक अभियान में शामिल हुए हैंआज पांच सरपंचों ने व लगभग 500-700 ग्रामीणों ने इस के मुहीम मे भाग लिया इस संकल्प पत्र के माध्यम से मुहीम मे भाग लिया। निकट भविष्य में और अधिक ग्रामीणों के इस अभियान से जुड़ने की उम्मीद हैइस संकल्प के तहत ग्रामीण पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास करेंगे, साथ ही वे अपने इलाके के लिए आवश्यक दीर्घकालिक विकास परियोजनाओं को भी बढ़ावा देंगेग्रामीणों ने सरकार की विकास परियोजनाओं और क्षेत्रीय विकास और औद्योगीकरण की पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया हैजैसे-जैसे भारत सरकार दीर्घकालिक विकास एजेंडा पर आगे बढ़ती है, इस क्षेत्र में विकास संबंधी रणनीतियों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे, जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ने के एजेंडे को पूरा करने के लिए सस्टेनेबल और इनक्लूसिव दोनों हैंबक्स्वाहा में ग्रामीणों द्वारा उठाए गए इस अग्रणी कदम से क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने से संबंधित एक अनूठा उदाहरण कायम होगा और इसे न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्पद कहानी के रूप में देखा जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









