-
-
-
-
-
सटोरिए दबोचे ग्वालियर। सट्टा लगवा रहे दो सटोरिए हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरे है। पुलिस ने सटोरियों से नगदी व पर्ची बरामद की है। पुलिस पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ में जुट गई है। हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली कि यादव धर्मकांटे के पास एक सटोरिया सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, राजवीर मावई, आरक्षक जनक, लवकुश, श्रीकृष्ण अशोक सिकरवार को सूचना की तस्दीक तथा कार्रवाई के लिए पहुंचाया तो वहां से एक युवक को सट्टा लगवाते हुए दबोच लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम गिर्राज सिंह पुत्र राजेन्द्र लोधी बताया। साथ ही बताया कि उसका एक साथी पीएचई गेट के पास सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और सटटा ले रहे नरेश पुत्र केशव सिकरवार को दबोच लिया। पुलिस ने इनसे नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की है
—Jul 27 2021 -
अश्लील बात, विरोध करने पर धमकी.थाटीपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। मोबाइल पर अश्लील बाते करने से रोका तो आरोपी धमकी देने लगा। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर कबीर कॉलोनी की है। जब पीडि़ता ने नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी ने पिछले चार दिन में नौ मोबाइल नंबर बदल दिए। परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैथाटीपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर कबीर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय महिला कम्पटीशन की तैयारी कर रही है और पिछली 23 जुलाई से उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर कोई अश्लील बाते कर रहा है। जब कॉल करने वाले को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे दीनंबर किए ब्लॉकपीडिता ने बताया कि सबसे पहले उसके मोबाइल पर 8368280095 से कॉल आया और जब उसे ब्लॉक किया तो 8302903183 से उसके बाद 9569228177 जब इसे भी ब्लॉक किया तो 7303747505, 7089813472, 7080436222, 9875354654, 992887408 और 6386948656 से कॉल आएवर्जनपीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा
—Jul 27 2021 -
टोल-टैक्स मांगा तो कर दी ताबड़तोड़ फायरिंगचालीस रुपए के टोल के बदले चलाई छह सौ रुपए की गोलियांमहाराजपुरा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ग्वालियर। टोल टैक्स के चालीस रुपए मांगने पर कार सवार नाराज हो गया और विवाद पर उतर आया। इसके बाद उसने अपनी लायसेंसी रायफल से आधा दर्जन से ज्यादा फायर कर दिए। घटना महाराजपुरा टोल पर आज मंगलवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकार्डिंग के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैमहाराजपुरा टोल पर पदस्थ ओमवीर सिंह ने बताया कि आज मंगलवार की सुबह एक कार ग्वालियर से भिण्ड के लिए जाने वाले चेक पोस्ट पर पहुंची तो काउंटर पर पदस्थ कर्मचारी ने टोल के चालीस रुपए मांगे तो कार सवार ने अपना नाम नीरू कुशवाह निवासी भिण्ड बताया और टोल मांगने पर धमकी देने लगा। उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उसके साथी भी कार से उतर आए और विवाद करने लगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो नीरू कुशवाह तथा उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से वहां पर मौजूद वाहन चालक तथा कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद नीरू कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैहत्या के मामले में अभी जेल से छूटा है नीरूपुलिस पड़ताल में पता चला है कि नीरू कुशवाह भिण्ड में हत्या के मामले में अभी जेल से छूटा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैसीसीटीवी में कैद वारदातपुलिस ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी हैवर्जनटोल पर पैमेंट को लेकर विवाद में कार सवारों ने फायरिंग की है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
—Jul 27 2021 -
लावारिस मिली आधा दर्जन साइकिलें, हजीरा थाना पुलिस की कार्रवाई ग्वालियर। गश्त कर रही पुलिस को आधा दर्जन साइकिलें रखी मिली। पुलिस ने अच्छी क्वालिटी की साइकिलें देखकर पड़ताल की तो उसके मालिकों का पता नहीं चला। पुलिस साइकिल जब्त कर थाने लाई और पड़ताल की तो पता चला कि सभी साइकिलें चोरी की थीं और संभवत: चोर पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस अब इन साइकिलों के मालिक का पता लगा रही है, जिससे इन्हें लौटाया जा सकेहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया बीती रात पुलिस गश्त करते हुए जब बिरला नगर पुल के पास पहुंची तो वहां पर एकांत स्थान पर छह साइकिलें रखी दिखाई दी। साइकिल अच्छी क्वालिटी की थी। पुलिस ने साइकिल मालिकों को तलाशा, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला तो पुलिस ने साइकिल जब्त कर थाने पहुंचा दी और अब साइकिलों के मालिकों का पता लगा रही है। पुलिस का मानना है कि संभवत: साइकिल चोरी की है और चोर गिरोह इन्हें बेचने आया होगा, लेकिन पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस अब इनके मालिकों का पता लगाकर बरामद साइकिलें लौटाएगी
—Jul 27 2021 -
विवाहिता की मौत, प्रेमी पर मामला दर्ज ग्वालियर। विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के श्मशान वाली रोड टॉवर वाली गली की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि श्मशान रोड टॉवर वाली गली निवासी सोनम बघेल पत्नी अवधेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामले की जांच की तो पता चला कि मृतका के पति के दोस्त दीपेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह परमार से उसकी दोस्ती थी और उनके बीच प्रेम संबंध थे। कुछ समय से दीपेन्द्र उसे प्रताडि़त कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है
—Jul 27 2021 -
पति की मौत के दो दिन बाद नवविवाहिता को घर से निकाला ग्वालियर। पति की बीमारी से मौत के दो दिन बाद ही ससुराल वालों ने नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। घटना मोहना थाना क्षेत्र की है। घर से निकाले जाने के बाद पीडि़ता मायके पहुंची और मायके पक्ष ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर ससुराल वालों पर मामला दर्ज कर लिया हैमोहना थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि बीस वर्षीय प्रीती पुत्री कल्याण सिंह धाकड़ का विवाह एक साल पहले मोहना निवासी रामअवतार धाकड़ से हुआ था। एक मई को रामअवतार का बीमारी के चलते देहांत हो गया और देहांत होने के दो दिन बाद ही उसकी सास बैजंती, ससुर रमेश तथा देवर अरविन्द और सुग्रीव ने उसे आधी रात को धक्के देकर घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पीडि़ता अपने मायके पहुंची और मायके पक्ष ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैदहेज में कार, पांच लाख और जेवर की मांगमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के पदमपुर खेरिया निवासी प्रीती पत्नी रवि लोधी ने शिकायत की है कि उसकी शादी पांच साल पूर्व हुई है। शादी के बाद से ही पति रवि, ससुर विशंभर लोधी, सास राजकुमारी और चचिया ससुर विजय लोधी उससे दहेज में पांच लाख रुपए के साथ ही कार तथा सोने का हार, सोने की चूडिय़ां, अंगूठी तथा झुमकी सहित अन्य सामान की मांग करते थे। शुरुआत में उसने सोचा की वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन उनकी आदतों में बदलाव नहीं हुआ और कुछ दिन पहले उसे घर से निकाल दियाअब दूसरी शादी की धमकीपीडि़ता ने बताया कि अब ससुराल वाले धमकी दे रहे हैं कि अगर दहेज नहीं दिया तो वह रवि की दूसरी शादी कर देंगे, अगर घर मेें रहना है तो दहेज लाओ। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
—Jul 27 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












