विवाहिता की मौत, प्रेमी पर मामला दर्ज ग्वालियर। विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के श्मशान वाली रोड टॉवर वाली गली की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि श्मशान रोड टॉवर वाली गली निवासी सोनम बघेल पत्नी अवधेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामले की जांच की तो पता चला कि मृतका के पति के दोस्त दीपेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह परमार से उसकी दोस्ती थी और उनके बीच प्रेम संबंध थे। कुछ समय से दीपेन्द्र उसे प्रताडि़त कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है

Jul 27 2021

 

 
विवाहिता की मौत, प्रेमी पर मामला दर्ज 
ग्वालियर। विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के श्मशान वाली रोड टॉवर वाली गली की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि श्मशान रोड टॉवर वाली गली निवासी सोनम बघेल पत्नी अवधेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामले की जांच की तो पता चला कि मृतका के पति के दोस्त दीपेन्द्र पुत्र कल्याण सिंह परमार से उसकी दोस्ती थी और उनके बीच प्रेम संबंध थे। कुछ समय से दीपेन्द्र उसे प्रताडि़त कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है