पौधापोपण में सहयोग के लिए आगे आए सर्वसमाज: निगमायुक्त

Jul 27 2021

ग्वालियर 27 जुलाई  शहर को ग्रीन ग्वालियर के रुप में परिवर्तित करने के लिए सर्वसमाज एवं सभी वर्गों को पौधारोपण व उनके संरक्षण के लिए आगे आना होगा तभी ग्रीन ग्वालियर का सपना धरातल पर आ सकेगा। उक्ताशय के विचार निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने पौधारोपण में सहयोग के लिए व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ परिचर्चा में व्यक्त किए   बालभवन में आयोजित पौधारोपण सहयोग एवं सुझाव परिचर्चा में निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने सभी व्यापारी संगठनों से चर्चा करते हुए कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा पौधारोपण के लिए चलाया जा रहा अंकुर अभियान केवल कुछ लोगांे का नहीं बल्कि प्रत्येक शहरवासी का अभियान है, हम सभी को पौधे रोपकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना चाहिए और जो भी पौधे शहरवासियों द्वारा लगाए जाएंगे, उनका वायुदूत पर पंजीयन कर उन्हें वायुदूत एप्प पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए सभी व्यापारियों व संगठनों को आगे आकर अपने शहर ग्वालियर की हरियाली के लिए प्रयास करने चाहिए   निगमायुक्त  वर्मा ने कहा कि आप सभी ऐसे स्थानों पर जहां खाली स्थान है वहां पौधारोपण करें और यदि प्रमुख बाजारों में पौधारोपण की जगह नहीं है तो सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान के आगे दो-दो गमले रखें, उनमें पौधे निगम लगाएगा तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी।
        बैठक में सभी व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं दुकानदारों नें निगमायुक्त  वर्मा को आश्वासन दिया कि वह विभिन्न खाली व चयनित स्थानों पर 5 हजार पौधें रोपेंगें तथा उनका संरक्षण की जिम्मेदारी लेगें। इसके साथ ही अपनी दुकान के आगे दो-दो गमले रखेगें, जिससे बाजारों में भी हरियालीयुक्त माहौल रहेगा। इसके साथ ही निगम के पौधारोपण अभियान में हर संभव सहयोग करेगें बैठक में अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी पार्क श्री मुकेश बंसल, लोहिया बाजार, नया बाजार सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों के पदाधिकारी  आशीष अग्रवाल,  राजेन्द्र उपाध्याय,  ज्ञानेन्द्र अरोरा,  आलोक जाज,  भूपेन्द्र शर्मा,  सुनीत राजपूत,  विजय जाजू,  दिलीप खंडेलवाल,  निर्मल कोठारी,  दिलीप पंजवानी,  दीपक पमनानी,  मयूर गर्ग,  राममूर्ति सिंह राजपूत,  राघवेन्द्र सिंघल, श्री जय संचेती एवं श्री शैलेन्द्रसहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे