शहरवासियों के लिए बैजाताल बना आकर्षण का केंद्र, सैलानी बारिश के साथ दे रहे हैं बोटिंग का आनंद

Jul 27 2021

 

नगर निगम ग्वालियर द्वारा मोती महल स्थित बैजाताल में आकर्षक लाइटिंग व फव्वारों के बीच सैलानियों के लिए बोटिंग प्रारंभ की गई है जो कि अब लोगों के लिए आकर्षण बन गई है आज ग्वालियर में झमाझम बारिश के चलते शहरवासियों ने गर्मी से ली राहत की सांस, शहर का मौसम सुहाना। बारिश में एन्जॉय करने घर से बाहर निकले लोग, मोतीमहल स्थित बैजाताल में बोटिंग करते नजर आए सैलानी।  कल से रुक रुक कर हो रही है बारिश, लोगों ने जमकर उठाया बरसात का लुत्फ। 
बैजाताल में तैरते रंगमंच पर सेल्फी खींचते नजर आए युवा