टोल-टैक्स मांगा तो कर दी ताबड़तोड़ फायरिंगचालीस रुपए के टोल के बदले चलाई छह सौ रुपए की गोलियांमहाराजपुरा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी ग्वालियर। टोल टैक्स के चालीस रुपए मांगने पर कार सवार नाराज हो गया और विवाद पर उतर आया। इसके बाद उसने अपनी लायसेंसी रायफल से आधा दर्जन से ज्यादा फायर कर दिए। घटना महाराजपुरा टोल पर आज मंगलवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से रिकार्डिंग के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैमहाराजपुरा टोल पर पदस्थ ओमवीर सिंह ने बताया कि आज मंगलवार की सुबह एक कार ग्वालियर से भिण्ड के लिए जाने वाले चेक पोस्ट पर पहुंची तो काउंटर पर पदस्थ कर्मचारी ने टोल के चालीस रुपए मांगे तो कार सवार ने अपना नाम नीरू कुशवाह निवासी भिण्ड बताया और टोल मांगने पर धमकी देने लगा। उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उसके साथी भी कार से उतर आए और विवाद करने लगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो नीरू कुशवाह तथा उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से वहां पर मौजूद वाहन चालक तथा कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद नीरू कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैहत्या के मामले में अभी जेल से छूटा है नीरूपुलिस पड़ताल में पता चला है कि नीरू कुशवाह भिण्ड में हत्या के मामले में अभी जेल से छूटा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैसीसीटीवी में कैद वारदातपुलिस ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी हैवर्जनटोल पर पैमेंट को लेकर विवाद में कार सवारों ने फायरिंग की है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

Jul 27 2021