निगमायुक्त ने किया दर्पण काॅलोनी नाले का औचक निरीक्षण

Jul 27 2021


ग्वालियर  27 जुलाई 2021-नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा ने दर्पण काॅलोनी में नाले का औचक निरीक्षण किया तथा जहां जलभराव हो रहा था वहां निगम अमला पहले से ही कार्य कर रहा था। निगमायुक्त  वर्मा ने अमले को निर्देशित किया कि जहां भी जलभराव हो तत्काल कराएं जलनिकासी की व्यवस्था। इसके साथ ही नाला सफाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निगमायुक्त  वर्मा ने राजमाता चौराहा सिटीसेंटर में भी निरीक्षण कर जलनिकासी के प्रबंधों का देखा। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री  जेपी पारा, सहायक सिटी प्लानर श्री सतेन्द्र यादव, श्री महेन्द्र अग्रवाल, दोनों क्षेत्राधिकारी श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव एवं सुश्री सुरुचि बंसल एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान उपस्थित रहे