त्वरित जलनिकासी के लिए जोन स्तर पर तैयार रहे आपदा दल: निगमायुक्त
Jul 27 2021
ग्वालियर 27 जुलाई- शहर में बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने इसके लिए निगम का पूरा अमला निरंतर माॅन्ीटरिंग कर नाला सफाई आदि के कार्य करें तथा जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनती भी है तो वहां निगम का अमला एक्शन मोड में कार्य करे, जिससे क्षेत्र के लोगों को तुरंत जलनिकासी से राहत मिल सके। उक्ताशय के निर्देश निगमायुक्त शिवम वर्मा ने क्षेत्राधिकारियों को बैठक में दिए निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त वर्मा ने सभी अपर आयुक्त व सीसीओ एवं क्लस्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने संबंधित क्षेत्र मे निरंतर माॅनीटरिंग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जलभराव वाले क्षेत्रों की सफाई तत्काल हो। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्रीय कार्यालयवार आपदा दल तैयार रखें जो कि बारिश के दौरान तत्काल मौके पर पंहुचकर जलनिकासी की व्यवस्था कर सके बैठक में पंेच रिपेयरिंग को लेकर चर्चा करते हुए सभी प्रमुख सडकों पर जहां भी पेंच रिपेयरिंग होनी हैं, वहां तत्काल पेंच रिपेयरिंग कराएं और बारिश के कारण यदि डम्बर से कार्य नहीं हो सकता है, तो स्टोन डस्ट का उपयोग कर सडक को मोटरेबल बनाएं, जिससे नागरिंको को सडक पर चलने में असुविधा न हो। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव सहित सभी सीसीओ, सीओ एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









