-
-
सभापति श्री माहौर एवं नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं ग्वालियर दिनांक 31 दिसम्बर 2019- सभापति श्री राकेश माहौर ने सभी शहरवासियों को नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। श्री माहौर ने कामना की है कि नये वर्ष में ग्वालियर शहर विकास के नए सोपान तय करे तथा नए वर्ष में सबके जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आए और सभी का जीवन खुशियों से भर जायें। सभापति श्री माहौर ने कहा कि शहर के विकास में सभी वर्ग अपनी सक्रिय भागदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया है कि नव-वर्ष में सभी नागरिक स्वच्छ ग्वालियर का संकल्प लें। नव वर्ष के अवसर पर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने सभी शहरवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नागरिक केवल अपने लिये नहीं, बल्कि अपने प्रदेश, शहर और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें।
—Dec 31 2019 -
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ग्वालियर 31 दिसम्बर 2019/ आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 57 के श्री शहनवाज खान ने क्षेत्र में बिना निगम की अनुमति के अवैध दुकानों एवं भवन तोडने तथा विक्रय के संबंध में, वार्ड 26 कम्पनी बाग रोड तिकोनिया मुरार के श्री विनोद कुमार मेवार ने पार्क का अतिशीघ्र निर्माण करने के संबंध में, वार्ड 21 विवेक नगर की श्रीमती कैलाशी देवी ने बाउण्ड्रीवाॅल तोडने के संबंध में, वार्ड 14 मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव पुल के समस्त प्रार्थीगणों ने मेन रोड पर हाथ ठेलों वालों द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता रोकने के संबंध में, वार्ड 44 किशोर विला चिटनिस की गोठ के श्री दीपक गोयल ने साफ सफाई, गंदा पानी एवं डेयरी हटाने के संबंध में एवं वार्ड 48 आपागंज कारीगरों का मौहल्ला रिक्की गौडिया ने अवैध निर्माण को हटाने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव को दिया। अपर आयुक्त श्री आरके श्रीवास्तव ने कुछ समस्याओं का निराकरण तुरंत कर दिया तथा कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीवर, सफाई, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगभग दो दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
—Dec 31 2019 -
-
सर्द हवा से लोग कांपे, पारा 3 डिग्री
—Dec 31 2019 -
भारत विकास परिषद् ने कंबल बांटे
—Dec 31 2019 -
-
-
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -














