नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर चलते रहेगें विकास कार्यः सांसद श्री शेजवलकर

Dec 31 2019


ग्वालियर 31 दिसम्बर 2019- शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को सक्रिय रहकर नागरिकों की सुविधा के लिए प्रयास करना चाहिए। वार्ड 37 एवं 38 क्षेत्रीय पार्षद क्षेत्र की जनता को आवशयक सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं, तथा दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का ही नतीजा है कि क्षेत्र में अत्यधिक विकास कार्य हुए हैं और आगे भी क्षेत्र में विकास कार्य चलते रहेगें। उक्ताशय के विचार सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज वार्ड 37 एवं 38 में लगभग 70 लाख रूपये के विकास कार्यांे के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर एवं वार्ड 37 के पार्षद श्री मुकेश परिहार सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।     
       वार्ड 37 साहिबा काॅलोनी में सभापति निधि 7 लाख से सामुदायिक भवन एवं निम्माजी की खो ईदगाह में पार्षद मोलिक निधि 5 लाख से कुआ का जाल, गेट, पुलिया, नाला एवं सीसी रोड़ के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं सभापति श्री राकेश माहौर ने करते हुए सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि क्षेत्र में विकास निरंतर चलते रहना चाहिए। सामुदायिक भवन बनने से क्षेत्र के नागरिकों के लिए छोटे-छोटे सामाजिक कार्य करने में आसानी रहेगी।
     इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री मुकेश परिहार, समाज सेवी श्री दयाशंकर पटसारिया, श्री श्याम शर्मा, श्री जीतू पचैरी, श्री विजेन्द्र परिहार, श्री रामकिशन प्रजापति सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
वार्ड 38 मंे 57 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन
वार्ड 38 के अयोध्या नगरी में 57 लाख की लागत से बनने वाली समस्त गलियों में सीसी रोड़ का भूमि पूजन सांसद श्री विवेक नारायण शेजलवकर एवं सभापति श्री राकेश माहौर ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलर ने कहा कि सभापति ने इस वार्ड में विकास की गंगा बहा दी हैं। उनके द्वारा क्षेत्र में सभी वर्ग का ध्यान रखा जाता है तथा हमेशा क्षेत्र के विकास में लगे रहते हैं।
       भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद श्री मुकेश परिहार, पार्षद श्री धर्मेन्द्र कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष श्री रमेश सिंह, मण्डल मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाह, वार्ड संयोजक श्री राकेश सेन, सरपंच श्री जगदीश गुर्जर, श्री बबलू सेन, श्री पवन शाक्य, श्री राकेश कुशवाह, श्री राकेश शर्मा, हिन्दू जागरण मंच के श्री राजेश कुशवाह, मण्डल महामंत्री श्री महेन्द्र श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।