सभापति श्री माहौर एवं नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं ग्वालियर दिनांक 31 दिसम्बर 2019- सभापति श्री राकेश माहौर ने सभी शहरवासियों को नव-वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। श्री माहौर ने कामना की है कि नये वर्ष में ग्वालियर शहर विकास के नए सोपान तय करे तथा नए वर्ष में सबके जीवन में सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आए और सभी का जीवन खुशियों से भर जायें। सभापति श्री माहौर ने कहा कि शहर के विकास में सभी वर्ग अपनी सक्रिय भागदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया है कि नव-वर्ष में सभी नागरिक स्वच्छ ग्वालियर का संकल्प लें। नव वर्ष के अवसर पर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने सभी शहरवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नागरिक केवल अपने लिये नहीं, बल्कि अपने प्रदेश, शहर और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें।

Dec 31 2019