भारत विकास परिषद् ने कंबल बांटे

Dec 31 2019

ग्वालियर। भारत विकास परिषद् के पांच सूत्रों में से सहयोग एवं समर्पण को आधार बनाकर विवेकानंद शाखा, ग्वालियर  द्वारा भीषण सर्दी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए संस्कार आवासीय बालिका गृह, सीपी कालोनी मुरार में निवास करने वाली निर्धन, अनाथ बालिकाओं एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच 31 दिसंबर मंगलवार को 40 कंबलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मेघना सिंघल, सचिव जेसी गोयल, कोषाध्यक्ष शशांक मित्तल, कार्यक्रम संयोजक अनुराग श्रीवास्तव एवं रीना श्रीवास्तव, अरूण डागा, नीरव सिंघल, अंकुर गोयल, एस पी वाष्र्णेय, धर्मेंद्र अग्रवाल, महेन्द्र माहेश्वरी और श्रीमती कुसुम गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मु य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योत्सना तिवारी  उपस्थित रही।