-
-
पांच माह बाद लूटा मोबाइल शुरू किया, पुलिस ने धरा.सस्ते में खरीदा था मोबाइल, दो की तलाश ग्वालियर। पांच माह पहले युवती से लूटा मोबाइल जैसे ही शुरू किया, कंपू पुलिस माधौगंज थाना क्षेत्र के शीतला कॉलोनी आपागंज आरोपी के दरवाजे पर जा खड़ी हुई और एक को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि बताया कि उसने तो सिर्फ सस्ता मोबाइल खरीदा था और उसे उसकी कॉलोनी के दो युवकों ने सस्ता बेचा था। पुलिस ने फरार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी हैएएसपी हितिका वासल ने बताया कि दिसम्बर माह में जैन मंदिर माधौगंज के पास रहने वाली सोनम गुप्ता का मोबाइल बाइक सवार दो लुटेरे कंपू इलाके से लूट ले गए थे। वारदात के बाद से ही पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी कि तभी लूटा गया मोबाइल शुरू हुआ और मोबाइल शुरू होते ही पुलिस टीम आरोपी के घर के दरवाजे पर पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया और उससे लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राहुल दिवाकर उर्फ छोटू रजक पुत्र रमेश रजक बताया हैआंसू व उसके दोस्त से खरीदापूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसके घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाला आंसू जैन तथा उसका दोस्त सस्ता मोबाइल बेच रहे थे और सस्ते मोबाइल मिलने पर उसने खरीद लिया। इसका पता चलते ही पुलिस ने आंसू जैन तथा उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है
—May 30 2021 -
लौट रहे थे रिश्तेदारी से, मौत ने आ घेरा.लोडिंग की टक्कर से दो की मौत ग्वालियर। रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर आ रहे एक किसान व सुपरवाइजर को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के करगवां गांव स्थित हाइवे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव पीएम हाउस भेज कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैशंकर कॉलोनी गोल पहाडिय़ा निवासी 28 वर्षीय साभाराम पुत्र दर्शन राजौरिया एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है और बीते रोज अपने दोस्त के फूफा प्रीतम सिंह (60) पुत्र दयाराम निवासी चक शंकरपुर पिछोर के साथ चितौरा में एक रिश्तेदार के यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वह बिजौली थाना क्षेत्र के करगवंा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही लोडिंग यूपी 92 एटी 2120 के चालक ने लापरवाही व तेजी से चलाते हुए बाइक सवार साभाराम व प्रीतम सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह हवा में उछले और सड़क पर गिर गए। हादसे का पता चलते ही वहां से निकल रहे वाहन सवारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। बताया गया है कि साभा राम अपने घर में अकेला कमाने वाला था और उसके दो छोटे भाई और बहन है, वहीं प्रीतम सिंह भी अपने घर का मुखिया हैरास्ते में तोड़ा दमपुलिस जब घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों ने उनकी नब्ज टटोली तो पता चला कि वह दम तोड़ चुके थे। घायलों की मौत का पता चलते ही पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और मर्ग कायम कर मृतकों के शव पीएम हाउस भेज दिए लोडिंग की टक्कर से एक बुजुर्ग व युवक की मौत हुई है। मृतकों के शव पीएम हाउस भेज कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है यादव, टीआई बिजौली बाइक की टक्कर से युवक की मौतडबरा थाना क्षेत्र के सिंध नदी के पुल पर बाइक क्र मांक एमपी 07 एनजे 6084 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए लोकेन्द्र रावत पुत्र रामसिंह रावत उमà¥
—May 30 2021 -
-
फौजी की मां ने लगाई फांसी, पुलिस ने बचाया.महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की घटना ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते फौजी की मां ने फांसी लगा ली। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में आज रविवार की सुबह करीब छह बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल महिला बेहोश है, जिससे पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर जरा सी भी देरी हो जाती तो महिला की जान पर बन आतीमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी 55 वर्षीय राजश्री देवी पत्नी अमर सिंह ने आज सुबह चाय पी और अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद किसी काम से उनकी बहू कमरे के सामने से निकली तो राजश्री साड़ी का फंदा बनाती दिखाई दी। उसने दरवाजाा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो बहू ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एफआरवी 17 मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से उतारा, महिला बेहोशी की हालत में थी तो तुरंत ही उसे उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया है। पड़ताल में पता चला है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला का बेटा फौज में है और अभी ड्यूटी पर है। घटना का पता चलते ही वह भी ग्वालियर के लिए रवाना हो गया है। महिला की बेहोशी के कारण अभी पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते वह फांसी के फंदे पर लटकी थीएक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया था। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा हैप्रशांत सिंह यादव, थाना प्रभारी महाराजपुरा
—May 30 2021 -
-
-
-
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -















