राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की आरएमपी चिकित्सकों से चर्चा.कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सुझाव
May 30 2021
ग्वालियर 30 मई उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) भारत सिंह कुशवाह ने कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरएमपी चिकित्सकों से चर्चा की इस अवसर पर श्री कुशवाह ने कहा कोरोना संक्रमण की चेन सभी के सहयोग से ही तोड़ी जासकती है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर भी सभी के साझा प्रयासों से रुकेगीराज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने कहा खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में आरएमपी चिकित्सक (रजिस्टर्ड मेडीकल प्रेक्टिशनर) भी कोरोना के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा आरएमपी चिकित्सक निर्धारित प्रोटोकोल के तहत कोरोना इलाज की सलाह देने के साथ-साथ कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए भी लोगों को जागरूक करें। ग्रामीण जनों को मास्क लगाने , दो ग़ज़ की दूरी बनाए रखने और हाथों को लगातार साबुन से धोने व सेनेटाइज करने के लिए प्रेरित किया जाय , जिससे कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई जीती जा सके कुशवाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर आरएमपी डॉक्टर्स से भविष्य की तैयारियों को लेकर उनके अहम सुझाव भी लिये
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









