सड़क किनारे मिली ड्राइवर की लाश.बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर की घटना ग्वालियर। आज रविवार की सुबह एक ट्रक चालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत किस कारण से हुई है। मौत का कारण पता करने के लिए मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया हैबहोड़ापुर थाना पुलिस ने बताया कि सिहोनिया मुरैना निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र कोकसिंह ड्राइवर है और ट्रक चलाता है। अभी वह ओमप्रताप सिंह का ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 7354 चला रहा है। बीते रोज वह अंबाला से ट्रक में सूरजमुखी के बीज भरकर कर्नाटक जा रहे थे, उसके साथ रामओतार सिंह पुत्र जगदीश सिंह भी सैकेण्ड चालक था। ग्वालियर में कुछ काम कराने के लिए ऑफिस पर रूके थे। सुबह जब रामओतार टीपी नगर पहुंचा तो गजेन्द्र ट्रक के पास ही मृत हालत में पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत किस कारण से हुई है। पुलिस ने मृतक का शव पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया है
May 30 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









