जेल में निरूद्ध बंदियों के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
May 30 2021
ग्वालियर 30 मई कोविड-19 से बचाव के लिये वर्तमान समय में स्वयं के शरीर की स्वस्थता हेतु शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना अति आवश्यक हो गया है, जिस हेतु योग काफी सहायक सिद्ध हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में माननीय न्यायमूर्ति श्री शील नागू प्रशासनिक न्यायाधिपति/को-चेयरमेन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में दिनांक 30 मई 2021 से 8 जून 2021 तक उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर केक्षेत्राधिकार अंतर्गत आने वाली केन्द्रीय, जिला, उप जेलों में निरूद्ध बंदियों के लिए ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयायोग गुरू श्रीकांत मिश्रा द्वारा ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सकारात्मक मन एवं स्वस्थ तन बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बंदियों को स्वयं के विधिक अधिकार हेतु जागरूक करते हुए उनके अपील प्रकरण आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा बंदियों द्वारा बताई गई कानूनी समस्याओं के संबंध में आवश्यक विधिक सलाह प्रदान की गईकार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा पेनल अधिवक्ता श्री आर के जोशी द्वारा किया गया। उक्त ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल, जिला जेल एवं उप जेल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बंदीगण शामिल हुए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









