बना रहे थे ओपी से जहरीली शराब, क्राइम ब्रांच ने धरे.हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू ग्रेसिम विहार में घर में बना रखी थी फैक्ट्री.तीन दबोचे,
May 30 2021
ग्वालियर। मुखबिर की सूचाना पर क्राइम ब्रांच ने हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी में बीती रात एक घर में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी है। यहां पर ओपी से जहरीली शराब बनाई जा रही थी। पुलिस को यहां पर शराब बनाने की मशीन सहित 90 लीटर ओपी, खाली बारदाना सहित 12 पेटी शराब तथा तीन तस्कर भी पकड़े हैं। पुलिस ने बरामद माल को जब्ती में लेकर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी हैडीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर, विजय भदौरिया ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि हजीरा थाना क्षेत्र में एक अवैध शराब फैक्ट्री चल रही है, जहां पर ओपी से जहरीली शराब बनाई जाती है। सूचना पर क्राइम ब्र्रांच थाना प्रभारी पप्पू यादव को कार्रवाई के लिए निर्देशित करते हुए तीन टीमें पप्पू यादव, एसआई बलराम मांझी तथा उप निरीक्षक सतीश यादव के नेतृत्व में बनाई। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच ने क्राइम ब्रांच की टीमों ने अशोक शिवहरे के घर पर दबिश दी और यहां से 90 लीटर ओपी के साथ ही 12 पेटी बनी हुई शराब तथा आधा बोरा ढक्कन तथा खाली क्वॉर्टर के साथ ही एक मशीन के साथ ही शराब बना रहे अजीत तोमर व राहुल खटीक को दबोचा हैगैलरी में बारदाना, कमरे में मशीनक्राइम ब्रांच जब अंदर पहुंची तो गैलरी में शराब के खाली क्वार्टर तथा आंगन में केन में भरी हुई ओपी मिली और कमरे में मशीन से शराब बनाने का काम चल रहा है। शराब बरामद होने के बाद आरोपियों ने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन यहां पर पहले से ही पड़ोसियों के घर से क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद थी, जिससे तस्कर भाग ना सके। थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच पप्पू यादव ने बताया कि अवैध शराब फैक्ट्री की कई दिनो ंसे सूचना मिल रही थीइनकी रही सराहनीय भूमिकाशराब फैक्ट्री पकडऩे में प्रधान आरक्षक घनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, चंद्रवीर गुर्जर, आरक्षक विकास तोमर, योगेन्द्र तोमर, भगवती, आशीष शर्मा तथा महिला आरक्षक राखी बैस की सराहनीय भूमिका रहीक्राइम ब्रांच की टीम ने हजीरा इलाके में एक अवैध शराब फैक्ट्री पकड़कर शराब बनाने की मशीन सहित ओपी तथा अन्य सामान बरामद किया है। मौके से पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









