-
-
-
-
युवक की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गयी
—Jun 16 2021 -
-
-
-
दंपति से लूट, बंटवारे पर भिड़े, पुलिस ने दो दबोचेचीनोर थाना पुलिस की कार्रवाई ग्वालियर। कट्टा अड़ाकर दंपति से सोने व चांदी के गहनों के बंटवारे को लेकर लुटरे आपस में भिड़ गए। घटना चीनोर थाना क्षेत्र के छीमक रोड की है। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी कि तभी बदमाश बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लुटेरों को दबोच लिया है, जबकि एक अभी फरार है। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि आंतरी थाना क्षेत्र के हरनामपुरा निवासी कमलेश सिंह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल से लौट रहा था। अभी वह छीमक रोड पर पहुंचा तो तीन बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर उन्हें रोका और सोने व चांदी के जेवरों से भरा पर्स लूट ले गए थे। वारदात के बाद वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैहिस्से के बंटवारे पर भिड़े और दबोच लिए पुलिस थाना प्रभारी दीपक गौतम ने बताया कि बदमाशों की तलाश कर रहे थे कि तभी पता चला कि पास ही स्थित पिपरोई और समाया गांव के बीच जेवरों कां बंटवारे को लेकर तीन युवक आपस में भिड़ रहे है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम के साथ दबिश दी और मौके से अजय कुशवाह कमलेश उर्फ टुंडा कुशवाह को दबोच लिया। वहीं मौका पाकर उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है
—Jun 15 2021 -
बीएसएनएल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक बीएसएनएल मेें पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगा ली। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी में आज मंगलवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही परिजन घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया हैथाटीपुर थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी निवासी भानू सागर (35) पुत्र राजकुमार सागर बीएसएनएल में पदस्थ है। आज सुबह उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली। हादसे का पता चलते ही परिजन उन्हें फंदे से उतार कर मुरार जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद उनके शव को पीएम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दी
—Jun 15 2021 -
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -



.jpg)











